जब ऑन कैमरा पिटते-पिटते बचे अक्षय कुमार, सब रिकॉर्ड हुआ और फिल्म में भी रखा वह सीन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अक्षय कुमार ने खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे 90 के दशक की फिल्मों की शूटिंग वैसी नहीं हुआ करती थीं, जैसी आज होती हैं।

Akshay Kumar
अक्षय कुमार ने खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह पिटते-पिटते बचे थे।

बॉलीवुड फिल्मों के प्रोडक्शन में आज मोटी रकम खर्च की जाती है। हर छोटी से छोटी चीज पहले से प्लान की जाती है और मेकर्स पक्का करते हैं कि चीजें जैसी इमैजिन की जा रही हैं वैसी ही पर्दे पर नजर आएं। लेकिन हमेशा से सब कुछ ऐसा नहीं था। अक्षय कुमार खुद अपने एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि कैसे 90 के दशक की महंगी फिल्मों की शूटिंग भी आजकल के यूट्यूब वीडियोज से भी ज्यादा जुगाड़ू अंदाज में हुआ करती थी। अक्षय कुमार जब अपनी फिल्म 'वेलकम टु द जंगल' का प्रमोशन कर रहे थे, तब उन्होंने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर अहमद खान के साथ कैसा-कैसा वक्त देखा है।

फिल्म में दिखाई फैन की गाड़ी

अक्षय कुमार ने बताया कि फिल्म अफलातून' के टाइटल ट्रैक की शूटिंग के दौरान उसमें जो गाड़ी नजर आती है, वह शूटिंग के लिए खासतौर पर नहीं मंगवाई गई थी। अक्षय कुमार ने बताया कि वो कार वहां से बस गुजर रही थी। अक्षय कुमार ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि वह आदमी उनका फैन है, तो उन्होंने उससे पूछा कि क्या पांच मिनट के लिए मैं तेरी गाड़ी पर नाच लूं? इस पर उसने कहा कि नाच लो। हम लोगों ने तब उसकी गाड़ी पर चढ़कर डांस रिकॉर्ड किया और उस गाड़ी के इर्द-गिर्द बाकी के सीन भी।

कई बार पिटते-पिटते बचे अक्षय

अक्षय कुमार ने बताया कि कई जगहों पर तो हम पिटते-पिटते बचे हैं। हम बिल्डिंग के अंदर घुस जाया करते थे और उसके अंदर जाकर शूट कर लिया करते थे। अक्षय कुमार ने बताया कि हमें बिना परमिशन शूटिंग करते देखकर चौकीदार भाग-भागकर आता था और हमने वो शॉट भी फिल्म में रखा है कि वह मारने के लिए हमें आ रहा है। उसने जब मुझे मारा था तो वह शॉट भी हमने गाने के विजुअल में रखा था। लेकिन यह सब करने में उस वक्त काफी मजा आया करता था। मालूम हो कि फिल्म अफलातून साल 1997 में आई थी।

अफलातून की कहानी और रेटिंग

हालांकि यह फिल्म खास नहीं चली लेकिन इसका गाना और सीन उस वक्त खूब पसंद किए गए थे। फिल्म की IMDb रेटिंग सिर्फ 4.7 है और आपने अगर यह मूवी नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसके अलावा यह मूवी रेंट पर यूट्यूब पर भी मौजूद है। बात कहानी की करें तो यह एक टटपुंजिए चोर की कहानी है जिसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसका हमशक्ल (जो कि एक किलर है) उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर देता है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडजब ऑन कैमरा पिटते-पिटते बचे अक्षय, सब रिकॉर्ड हुआ और फिल्म में भी रखा वह सीन