
कपड़े फट गए.. मुंह सूजा और बह रहा था खून, जब सड़क पर बुरी तरह पिटे थे अजय देवगन
Ajay Devgn Anecdote: अजय देवगन की हालत ऐसी हो गई थी कि उनके कपड़े फट चुके थे और शरीर से खून बह रहा था। पीटने वाले 50 थे और वो अकेले, लेकिन फिर उन्होंने इसका बदला लेने का फैसला किया।
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपने शुरुआती वक्त में काफी राउडी अंदाज में जिया करते थे। आए दिन उनके किसी ना किसी से झगड़े हो जाते थे और फिर गैंगवॉर जैसी सिचुएशन्स बन जाया करती थीं। इस सबमें कई बार अजय देवगन ने जहां दूसरे लड़कों को पीटा, तो कुछ मौके ऐसे भी रहे जब उनकी बुरी तरह पिटाई हुई थी। एक हालिया इंटरव्यू में अजय देवगन ने इस बारे में बताया कि मुंबई की सड़कों पर एक बार उनकी बुरी तरह पिटाई हुई थी। एक-दो नहीं टोटल 50 लड़कों ने उन्हें पीटा था और उनकी हालत खराब हो गई थी। लेकिन उन्होंने अपने ही अंदाज में उन सभी से बदला भी लिया।
50 लोगों ने मिलकर बुरी तरह पीटा
अजय देवगन ने बताया, "यह जो जगह है, आज मैं आपको बताता हूं कि इस जगह पर मुझे बहुत मार पड़ी है। एक बार मेरा यहां झगड़ा हो गया था। यहां कॉलोनी के नहीं बाहर के लोग थे, कुछ 4-5 लोगों के साथ मेरा झगड़ा हुआ था और उनको मैंने मारना शुरू किया। और फिर धीरे-धीरे करके 50 आ गए। मैं अकेला था। तो पहले तो मैं मार रहा था और फिर मुझे मार पड़ी। पूरा मुंह सूजा हुआ। जबड़ा फूल गया था। शर्ट फट गई थी।" अजय देवगन ने बताया कि वो किसी तरह इस सिचुएशन से निकले।
जब अजय देवगन ने लिया बदला
एक्टर ने बताया कि जब वो उस जगह से निकल गए तो उन्होंने जाकर अपने दोस्तों को उठाया और फिर वापस यहीं पर आ गए। अजय देवगन ने बताया कि उसके बाद फिर से झगड़ा हुआ और फिर हमने उन्हें पीटा। बता दें कि अजय देवगन एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के बेटे हैं और वो इंडस्ट्री के उन चुनिंदा सितारों में गिने जाते हैं जो अपने स्टंट खुद करना पसंद करते हैं। अजय देवगन की बॉलीवुड के दबंग खान के साथ अच्छी दोस्ती है और अजय-सलमान की यारी कई बार दर्शकों को ऑफ स्क्रीन नजर भी आ चुकी है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




