जब बिंदु ने अमिताभ बच्चन की शर्ट पर थूक दिया पान, जानें क्या था बिग बी का रिएक्शन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हिंदी सिनेमा की वैम्प बिंदू पान खाना पसंद करती हैं। उन्होंने एक बार पान खाकर थूका और वो जाकर अमिताभ बच्चन की शर्ट पर गिरा। बिंदू ने एक पॉडकास्ट में बताया कि बिग बी का रिएक्शन क्या था।

amitabh bachchan and bindu

एक्ट्रेस बिंदु ने खूबसूरत वैम्प के तौर पर हिंदी सिनेमा में अपनी खास जगह बनाई है। उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनके पास इनसे जुड़े अनगिनत किस्से हैं। वह उस दौर के ज्यादातर बड़े एक्टर्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। बिंदु ने एक पॉडकास्ट में बताया कि एक बार अमिताभ बच्चन के ऊपर उन्होंने पान थूक दिया था। बिग बी इस बात का बुरा नहीं माने थे। हालांकि लंबे समय तक उनकी टांग खींचते रहे थे।

जब अमिताभ पर थूका पान

बिंदु विकी लालवानी से बात कर रही थीं। उन्होंने पान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताया। बिंदु ने बताती हैं कि वे लोग शूट के सिलसिले में ऋषिकेश गए थे। वहां से खाना खाने देहरादून के एक होटल पहुंचे। खा-पीकर लौटे तो कुछ ऐसा हुआ वह आज भी नहीं भूल पाईं। बिंदु बताती हैं, 'मुझे आज भी याद है कि मैं लौटते वक्त पान खा रही थी। मैं ऐसे बैठी थी कि मेरे चेहरे पर हवा लग रही थी। गाड़ी के शीशे खुले थे। मैंने खिड़की से बाहर अपना चेहरा निकाला और पान थूक दिया। मैंने जैसे ही थूका ये अमिताभ की शर्ट पर गिरा। मैं बहुत शर्मिंदा हुई। उनसे माफी मांगी।' बिंदु ने बताया कि अमिताभ ने उस वक्त कुछ नहीं कहा। बाद में उनकी टांग खींचते थे।

मीना कुमारी की सलाह

बिंदु ने मीना कुमारी से जुड़ा भी एक किस्सा बताया। मीना कुमारी और उनके मेकअप आर्टिस्ट कई साल तक एक ही थे। बिंदु ने बताया कि वह मैसूर में अपने गाने का शूट कर रही थीं। मीना कुमारी पाकीजा का कुछ-कुछ शूट कर रही थीं। बिंदु उनसे मिलने गईं। इस पर मीना कुमारी बोलीं, 'आओ आओ, तुम आजकल बहुत अच्छा कर रही हो। इंडस्ट्री में नेगेटिव रोल कोई नहीं करना चाहता। तुम्हारे दिल में आता होगा कि मैं भी हिरोइन बनूं। तो ये गलतफहमी दिल में मत पालना। तुम जो कर रही हो वो बराबरी का काम है। अगर वो करोगी तो ये भी छूट जाएगा। श्योरिटी नहीं कि वहां सफल होगी या नहीं।'

जब मीना कुमारी ने खिलाया पान

बिंदू आगे बोलती हैं, 'मुझे आज तक वो याद है। उन्होंने इतनी खूबसूरती से पान मुंह में दबाया था। नहा-धोकर, सफेद कुर्ती और लुंगी पहने थीं और मुझे सलाह दे रही थीं। उनके मुंह से इतनी खुशबू आ रही थी उनके पान की। वह कोई जर्दा खाती थीं। मैंने कहा, बहुत अच्छी खुशबू आ रही है मीनाजी। वह बोलीं, 'खाओगी?' मैंने कहा, हां। मैंने मुंह में जैसे ही पान रखा, मेरा सिर घूमने लगा। मैं अपने कमरे में गई और पान थूका। पानी पिया, कुल्ला किया। मैं आई तो मीनाजी इतनी जोर से हंसने लगीं। पूछा क्यों खाया? उन्होंने बताया कि वह लखनऊ से जर्दा मंगाती थीं। उसमें किमाम भी था।'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।