जब आर्यन खान ने सुहाना और शनाया को कंबल में लपेटकर दिया सीढ़ियों से धक्का, बना था शॉकिंग प्लान

Feb 17, 2026 12:57 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आर्यन खान अपनी बहन सुहाना और उनकी सहेलियों को हमेशा परेशान करते थे। बचपन में एक बार उन्होंने दोनों को पट्टी पढ़ाई और ब्लैंकेट में बंद करके सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया। शनाया ने उस दिन की मजेदार कहानी बताई है।

जब आर्यन खान ने सुहाना और शनाया को कंबल में लपेटकर दिया सीढ़ियों से धक्का, बना था शॉकिंग प्लान

शाहरुख खान के लाडले आर्यन देखने में काफी सीरियस लगते हैं लेकिन बचपन में काफी शरारती रहे हैं। उनकी बहन सुहाना की बेस्ट फ्रेंड शनाया ने आर्यन की एक पुरानी शरारत की पोल खोली है। शनाया ने बताया कि आर्यन ने उन्हें और सुहाना को एक बार ब्लैंकेट ओढ़ाकर सीढ़ियों से धक्का दे दिया था। ऐसा जबरदस्ती नहीं किया बल्कि दोनों को इस बात के लिए पूरी तरह कन्विंस किया था। यहां जानें आर्यन का पूरा प्लान क्या था और फिर दोनों सहेलियों का क्या हुआ।

शनाया को मिला सुहाना का प्यारा मैसेज

शनाया नयनदीप रक्षित से बात कर रही थीं। तभी उनके लिए बेस्ट फ्रेंड सुहाना की तरफ से एक वॉइस नोट आया। सुहाना बोलती हैं, 'मुझे तुमको यह वॉइस नोट भेजने में बहुत शर्म सी महसूस हो रही है। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि तुम पर बहुत गर्व है। मुझे तुम्हें इस मूवी (तू या मैं) में देखकर बहुत गर्व हो रहा है। मुझे पता है कि तुम इसमें कितनी मेहनत कर रही हो, मुझे लगता है कि हर कोई ये देख सकता है। सबको दिख ही रहा है कि तुम कितनी जबरदस्त हो। मुझे यकीन नहीं होता कि ये वही लड़की है जो कि सीढ़ियों से मेरे साथ नीचे लुढ़की थी वो भी सिर्फ ब्लैंकेट के साथ, क्योंकि किसी को लगा था कि यह बहुत होशियारीभरा आइडिया है जो कि नहीं था।'

फिल्म के लिए सुहाना की बेस्ट विशेज

सुहाना आगे बोलती हैं, 'मैं हैरान होती हूं कि हम बच गए लेकिन मुझे लगता है कि फिल्मों में तुम इससे ज्यादा क्रेजी चीजें कर रही हो। मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं और इसमें तुम्हें देखकर एक्साइटेड भी। तु्म्हें बहुत सा प्यार, शुभकामनाएं।'

शनाया ने बताई आर्यन की शरारत

शनाया से उस घटना के बारे में पूछा गया जिसका जिक्र सुहाना ने वॉइस नोट में किया था। शनाया बोलीं, 'लव यू शनाया, शुक्रिया। सीढ़ियों वाली कहानी तो क्रेजी थी। हमें सीढ़ियों से धक्का दिया गया था। यह एक रोलर-कोस्टर राइड थी जिसे आर्यन ने तैयार किया था। वह हम तीन लड़कियों को हमेशा परेशान करता था। वह जो भी बात बताता, मैं और सुहाना हमेशा उसकी बात मान लेते थे। उसने हमसे कहा, 'ये तुम्हारी जिंदगी की बेस्ट रोलर कोस्टर राइड होगी। बस हेलमेट पहन लो, मैं तुम्हें ब्लैंकेट में लपेट दूंगा और सीढ़ियों से धक्का दूंगा, ऐसा लगेगा कि तुम जादुई कार्पेट पर उड़ रही हो।'

बन गई जिंदगी की दर्दनाक राइड

शनाया आगे बताती हैं, 'हमें लगा कि ये हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी राइड होगी, हमें किसी थीम पार्क जाने की जरूरत नहीं, लेकिन वैसा हुआ नहीं जैसा सोचा था। ये बहुत दर्दनाक था। किस्मत से हमें उतनी ज्यादा चोट नहीं आई।'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव

काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स


और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;