जब आमिर खान ने करवाई स्क्रीन पर अपनी बेइज्जती, जसप्रीत बुमराह को खुद किया इस ऐड के लिए राजी
Aamir Khan: आमिर खान ने एक बार एक ऐड के लिए एक क्रिकेटर को अपनी स्क्रीन पर इनसल्ट करने के लिए राजी कर लिया था। इस ऐड में क्रिकेटर को आमिर खान से कुछ ऐसा कहना था, जिसकी वजह से उसने ऐड करने से ही इनकार कर दिया था।

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने विज्ञापनों में भी अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं। इस बात का एक कमाल का उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब आमिर खान ने एक स्पोर्ट सेलेब्रिटी को ऑन स्क्रीन अपनी ही बेइज्जती करने के लिए राजी कर लिया। किस्सा उस वक्त का है जब आमिर खान एक फैन्टेसी गेमिंग का '3 इडियट्स' वाला कैम्पेन शूट कर रहे थे। इस TVC (टीवी कॉमर्शियल) की स्क्रिप्ट में एक लाइन थी, जो जसप्रीत बुमराह को बोलनी थी। लेकिन बुमराह ने यह लाइन बोलने से साफ इनकार कर दिया औऱ वह नाराज हो गए।
बुमराह ने कर दिया सीन करने से मना
जसप्रीत बुमराह ने यह लाइन बोलने से इनकार करते हुए कहा कि मैं नेशनल टीवी पर यह सब नहीं बोल सकता। बुमराह को न सिर्फ आमिर खान की रिस्पेक्ट की परवाह थी, बल्कि वह इस बात से भी डरे हुए थे, कि कहीं आमिर खान की फैन आर्मी उन्हें ही ट्रोल करना न शुरू कर दे। अब बारी थी आमिर खान को यह स्क्रिप्ट पिच करने की। जिस लाइन को बोलने से क्रिकेटर ने मना कर दिया, वो विज्ञापन आमिर खान को शूट करना और भी मुश्किल काम था। इसलिए एडवर्टाइजिंग फिल्ममेकर ने इसमें नितेश तिवारी का सहारा लिया।
आमिर खान से कहने में डर रहे थे मेकर्स
आमिर खान के साथ फिल्म 'दंगल' बना चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी ने एड फिल्ममेकर से कहा कि यह रिस्क तो मैं भी नहीं ले सकता। नितेश तिवारी ने कहा कि यह तो दोनों को मिलकर करना पड़ेगा। जब यह स्क्रिप्ट आमिर खान को सुनाई गई, तो वो हुआ जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी। आमिर खान को स्क्रिप्ट सुनाई गई जो कि यह थी-- आमिर खान बुमराह से बैटिंग करते वक्त कहते हैं, 'ध्यान से बॉल डालियो मैं बड़े-बड़े हिट्स मारता हूं।' इस पर बुमराह उन्हें जवाब देते हैं, ‘अगर इतने ही बड़े हिट्स मारते हो तो लाल सिंह चड्ढा क्यों नहीं चली?’
आमिर खान ने खुद किया बुमराह को राजी
आमिर खान ने स्क्रिप्ट सुनने के बाद कहा- तो यह मैं बोल रहा हूं? इस पर आमिर को बताया गया कि सर पहले आप बोल रहे हैं, लेकिन फिर बुमराह जवाब दे रहा है। बाद में जब आमिर खान को बताया गया कि अब ये ऐड शूट नहीं कर रहे हैं, क्योंकि बुमराह ने यह विज्ञापन शूट करने से इनकार कर दिया है। तो जवाब में आमिर खान ने कहा- क्या? किधर है बुमराह? आमिर खान खुद चलकर जसप्रीत बुमराह के पास गए और कहा- अबे मस्त है यार ये। मजा आएगा। चल करते हैं। लेकिन मेरे आगे बोलना, पीठ पीछे मत बोलना हां। आमिर खान ने खुद ही जसप्रीत बुमराह को ऑनस्क्रीन अपनी इनसल्ट करने के लिए राजी कर लिया और इस तरह शूट हुआ ड्रीम 11 का वो आइकॉनिक ऐड, जिसे स्क्रीन पर देखकर हर कोई हंस पड़ा।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


