जब राज कपूर को भरी महफिल में डायरेक्टर ने मारा थप्पड़, चुकानी पड़ी थी बड़ी कीमत
फिल्मी पार्टी में किसी मूवी के लीड एक्टर को थप्पड़ मारना वो भी छोटा-मोटा एक्टर नहीं राज कपूर! एक स्क्रीनराइटर को ये गुस्सा इतना भारी पड़ा कि उसने इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री जितनी चमक-दमक से भरी लगती है, इसका दूसरा पहलू उतना ही स्याह है। यहां एक हिट फिल्म आपको रातोंरात मालामाल कर सकती है तो एक झटका जीवन पर भारी पड़ जाता है। पुराने समय में फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कई बार हो चुका है जब प्रोड्यूसर या डायरेक्टर को फिल्मों के नुकसान की भारी कीमत चुकानी पड़ी। ऐसी ही एक घटना स्क्रीनराइटर और डायरेक्टर इंदर राज आनंद के साथ घट चुकी है। वह एक्टर और फिल्म मेकर टीनू आनंद के पिता थे। अभिनेता राज कपूर को थप्पड़ मारना उन्हें इतना भारी पड़ा कि उन्हें 18 फिल्मों से हाथ धोना पड़ा। वह यह सदमा झेल नहीं पाए और हार्ट अटैक पड़ गया।
जब भरी महफिल में राज कपूर को पड़ा थप्पड़
हिंदी सिनेमा से कॉन्ट्रोवर्सीज का नाता अभी का नहीं बल्कि काफी पुराना है। राज कपूर की संगम फिल्म रिलीज के बाद भी एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। पोस्ट रिलीज सेलिब्रेशन की पार्टी में इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गज मौजूद थे। इसी समय राज कपूर जैसे बड़े एक्टर को थप्पड़ पड़ जाता है। यह तमाचा मूवी के स्क्रीन राइटर इंदर राज आनंद ने मारा था। उसके बाद जो हुआ, वो किसी ने नहीं सोचा था। इंदर राज आनंद के बेटे टीनू आनंद ने रेडिफ को दिए इंटरव्यू में इस घटना के बारे में बता चुके हैं।
जब लिया गया थप्पड़ का बदला
टीनू ने बताया था, 'मेरे पिता ने बहुत से उतार-चढ़ाव देखे हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉप्युलर राइटर थे। वह करीब 18 फिल्में लिख रहे थे। संगम की रिलीज के वक्त मेरे पिता का झगड़ा हो गया और उन्होंने राज कपूर को थप्पड़ मार दिया। बदला लेने के लिए राज कपूर और संगम फिल्म से जुड़े सारे लोगों- राजेंद्र कुमार, वैजयंतीमाला, शंकर-जयकिशन, हसरत जयपुरी, शैलेंद्र और उनके दूसरो दोस्तों ने मेरे पिता को बॉयकॉट कर दिया। एक रात में मेरे पिता के हाथ से 18 फिल्में चली गईं। इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया। बहुत खराब समय था। उनके पास 18 फिल्मों के साथ शानदार फ्यूचर था, सब कुछ चला गया।'
जब देखने पहुंचे बॉयकॉट करने वाले
टीनू आनंद ने बताया था कि जब इंदर राज आनंद को हार्ट अटैक आया तो उस समय राज कपूर काम के सिलसिले में लंदन में थे। उन्होंने अपनी पत्नी कृष्णा राज को उनके हालचाल लेने के लिए भेजा था। बॉयकॉट करने वाली कास्ट भी उनसे मिलने गई थी। टीनू ने बताया था, 'यह सिर्फ पैसों का नुकसान नहीं था, उनका कॉन्फिडेंस भी खत्म हो गया था। हार्ट अटैक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को समझ आया कि उन्होंने क्या किया। सभी लोग वापस आए। राज कपूर लंदन में थे तो उन्होंने अपनी पत्नी को मिलने भेजा था।' इंदर राज आनंद और राज कपूर का झगड़ा किस बात पर हुआ था, यह बात आज तक किसी को नहीं पता।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग


