'सांप के होठ पर किस करो', डायरेक्टर ने इस एक्ट्रेस के सामने रखी थीं चौंकाने वाली डिमांड, पलटकर मिला था ये जवाब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

60-70 के दशक की एक मशहूर हसीना के जो हुआ उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। डायरेक्टर ने उसे शूटिंग के दौरान एक ऐसा सीन करने के लिए कहा, जिसे सुनकर वह खुद सहम गईं। डायरेक्टर की मांग थी कि डांस करते-करते वह सांप को किस करें।

'सांप के होठ पर किस करो', डायरेक्टर ने इस एक्ट्रेस के सामने रखी थीं चौंकाने वाली डिमांड, पलटकर मिला था ये जवाब

फिल्मों में स्टार्स को शूटिंग के दौरान कई खतरनाक सीन करने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डालना पड़ता है। कई बार तो उनके बॉडी डबल उन सीन्स को पूरा करते हैं तो कई बार उन्हें खुद ही इसे पूरा करना पड़ता है। लेकिन 60-70 के दशक की एक मशहूर हसीना के जो हुआ उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। डायरेक्टर ने उसे शूटिंग के दौरान एक ऐसा सीन करने के लिए कहा, जिसे सुनकर वह खुद सहम गईं। डायरेक्टर की मांग थी कि डांस करते-करते वह सांप को किस करें। ये बात सुनकर वो काफी डर गई थी। आइए जानते हैं पूरा किस्सा?

ये है वो एक्ट्रेस

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान की। वहीदा 60-70 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री रही हैं। वहीदा ने अपनी खूबसूरत और एक्टिंग से हिंदी सिनेमा में अपनी अदायगी से अलग छाप छोड़ी है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। साथ ही कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसके साथ ही वहीदा रहमान अपने पूरे करियर में अनुशासन, सादगी और पेशेवर रवैये के लिए जानी जाती हैं। वहीदा को लेकर कई किस्से इंडस्ट्री में मशहूर हैं। एक ऐसा ही किस्सा फिल्म 'गाइड' का इंग्लिश वर्जन शूट कर रही थीं और "सांप के होंठ पर किस" का है। ये किस्सा आज भी काफी फेमस है।

डांस करते-करते सांप को किस करना है

दरअसल, काफी वक्त पहले एक फैन पेज पर वहीदा रहमान का एक इंटरव्यू सामने आया था, जिसमें वो उस किस्से के बारे में बात करती नजर आईं थीं। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वो गाइड का इंग्लिश वर्जन शूट कर रही थीं और तभी डायरेक्टर ने कहा कि आपको डांस करते-करते सांप को किस करना है और ऐसा लगना चाहिए कि आप डांस में बिल्कुल खोई हुई हैं। मैंने कहा, 'आप क्या कह रहे हैं? मैं ऐसा कैसे कर सकती हूं?'

'तुम एक भारतीय लड़की हो, तुम ऐसा क्यों नहीं कर सकती?'

इस पर डायरेक्टर ने कहा, 'तुम एक भारतीय लड़की हो, तुम ऐसा क्यों नहीं कर सकती? मैंने कहा, 'भारतीय होने का मतलब यह नहीं है कि हम सांपों से खेलते हैं।' उन्होंने कहा, 'नहीं, मैंने यह शॉट इसलिए सोचा है, क्योंकि जब यह शॉट बड़े पर्दे पर आएगा तो खूब तालियां बजेंगी।' हालांकि, एक्ट्रेस ने सीन को फिल्माने से मना कर दिया था।

क्लासिक फिल्मों में शामिल है 'गाइड'

फिल्म 'गाइड' की बात करें तो इसमें वहीदा रहमान के साथ देव आनंद लीड रोल में थे। ये फिल्म एक डांसर के जीवन पर आधारित है। मूवी में वहीदा ने डांसर की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके डांस पर कई सीन फिल्माए गए थे। ये फिल्म जब ज्यादा लंबी हो रही थी तब देव आनंद ने कहा कि भले ही उनके सीन काट लें, लेकिन डांस सीन को कम न करें। हालांकि, फिल्म में अभिनेत्री के सारे सीन को शामिल किया गया था। बता दें कि साल 1965 में आई फिल्म 'गाइड' बेहतरीन और क्लासिक फिल्म में शुमार हुई। फिल्म को हिंदी भाषा में बहुत पसंद किया गया, लेकिन अन्य भाषाओं में फिल्म उतनी नहीं चली।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।