क्या होता है VFX, GCI और SFX में फर्क! कैसे इस्तेमाल होती हैं ये तकनीक? फिल्म देखते वक्त कैसे पहचाने अंतर?
रामायण की रिलीज से पहले फिर एक बार VFX और CGI जैसे टर्म्स चर्चा में हैं। लेकिन क्या आपको इनके बीच का फर्क पता है? तो चलिए समझते हैं कि फिल्मों में इनका इस्तेमाल क्या होता है और आप इन्हें पर्दे पर कैसे पहचान सकते हैं।

फिल्ममेकिंग आज टेक्निकली इतनी ज्यादा एडवांस आर्ट हो चुकी है, कि कंप्यूटर की मदद से अकल्पनीय चीजों को भी पर्दे पर हकीकत जैसा दिखा दिया जाता है। चाहे 'बाहुबली' के विशाल महल हों या 'एवेंजर्स' की स्पेस में हुई जंग, इन सबको मुमकिन बनाने के पीछे 3 मुख्य तकनीकों का हाथ होता है- VFX, CGI और SFX। रामायण के टीजर की रिलीज के बाद एक बार फिर ये टेक्निकल टर्म्स चर्चा में हैं। लोग अक्सर लोग इन तीनों को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन तकनीकी तौर पर ये एक-दूसरे से काफी अलग हैं। तो चलिए आज इन तीनों के बीच के फर्क भी समझते हैं और यह भी जानते हैं कि पर्दे पर देखते वक्त इसे किस तरह पहचानें।
क्या होता है SFX और कैसे करते हैं इस्तेमाल?
सबसे पहले बात करते हैं स्पेशल इफेक्ट्स यानी SFX की। यह वह तकनीक है जिसे फिल्म की शूटिंग के दौरान 'लाइव' कैमरे के सामने ही अंजाम दिया जाता है। इसे अक्सर 'प्रैक्टिकल इफेक्ट्स' भी कहा जाता है। अगर किसी सीन में कोई बम धमाका हो रहा है, किसी को नकली खून से लथपथ दिखाया जा रहा है या फिर पुरानी फिल्मों की तरह असली दिखने वाले रोबोटिक पुतलों का इस्तेमाल हो रहा है, तो वह SFX है। इसमें कंप्यूटर का कोई काम नहीं होता, बल्कि सब कुछ फिजिकल होता है। उदाहरण के लिए सेट पर बारिश करवाना, झूठा स्नोफॉल या कांच का टूटना, यह सब स्पेशल इफेक्ट्स की कैटेगरी में आता है।
क्या होता है CGI? फिल्मों में कहां होता है यूज?
इसके बाद नंबर आता है CGI का, जिसे कंप्यूटर जनरेटेड इमेजरी कहा जाता है। यह पूरी तरह से कंप्यूटर के अंदर तैयार की गई तस्वीरें या वीडियो क्लिप होती हैं। CGI का इस्तेमाल उन चीजों को बनाने के लिए किया जाता है जो असल जिंदगी में मौजूद नहीं हैं या जिन्हें सेट पर बनाना बहुत महंगा या नामुमकिन है। जैसे अवतार फिल्म के नीले रंग के लोग या किसी फिल्म में दिखने वाले विशाल एलियन। इसमें 3D मॉडल्स और डिजिटल ग्राफिक्स का इस्तेमाल करके इस तरह बनाया जाता है जो बिल्कुल असली लगते हैं। इस तकनीक की सबसे खास बात यह है कि इसमें कैमरे से शूट की गई किसी असल फुटेज की जरूरत नहीं होती।
फिल्मों में कहां-कैसे होता है VFX का इस्तेमाल?
आखिर में आती है वो तकनीक जिसका नाम आजकल हर किसी की जुबान पर रहता है। भारत में हम ज्यादातर मामलों में हर चीज को VFX समझ लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। VFX यानी विजुअल इफेक्ट्स। यह दरअसल फिल्माई गई असली फुटेज और डिजिटल दुनिया का एक मेल है। VFX का काम हमेशा शूटिंग के बाद कंप्यूटर पर किया जाता है। इसके लिए पहले असल फुटेज की जरूरत होती है। इसका सबसे बड़ा काम है कैमरे से शूट किए गए असली सीन और कंप्यूटर पर बनी CGI को एक साथ इतनी सफाई से जोड़ना कि वे एक ही फ्रेम का हिस्सा लगें। मान लीजिए किसी हीरो को ग्रीन स्क्रीन के सामने शूट किया गया है, अब उस पर्दे को हटाकर वहां जलता हुआ शहर या उड़ते हुए पहाड़ दिखाना है, तो यह तकनीक VFX है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


