जानिए 1000 करोड़ी फिल्मों KGF 2, जवान और धुरंधर में क्या है कॉमन?

Jan 05, 2026 03:08 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

पिछले कुछ साल भारतीय सिनेमा के लिए खास रहे हैं। इन सालों में कुछेक 1000 करोड़ी फिल्में भी आई जिन्होंने दुनियाभर में कमाई का डंका बजाया। खास बात ये रही कि टॉप 10 फिल्मों में तीन ऐसी फिल्में हैं जिसमें एक कॉमन फैक्टर है, जानिए क्या-

जानिए 1000 करोड़ी फिल्मों KGF 2, जवान और धुरंधर में क्या है कॉमन?

भारतीय सिनेमा के लिए पिछले कुछ साल खास रहे हैं। इन सालों में कई शानदार फिल्में आईं, जिन्होंने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की और दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई। इन फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर दंगल, बाहुबली 2, पुष्पा 2, RRR और अब धुरंधर भी शामिल हो गई है। वहीं KGF चैप्टर 2 और शाहरुख खान की जवान भी टॉप 10 में बनी हुई हैं। अगर इन टॉप 10 पर एक नजर डालें तो तीन फिल्मों, जवान, KGF 2 और अब धुरंधर में एक कॉमन फैक्टर नजर आता है। ये कॉमन फैक्टर एक एक्टर है जो इन 1000 करोड़ी फिल्मों का हिस्सा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कॉमन फैक्टर हैं एक्टर संजय दत्त, जिन्होंने इन तीनों फिल्मों में अपने किरदारों से छाप छोड़ दी।

धुरंधर में पाकिस्तानी पुलिस अफसर असलम चौधरी

पिछले महीने रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में संजय दत्त ने पाकिस्तानी पुलिस ऑफिस असलम चौधरी का ग्रे शेड वाला किरदार निभाया है। फिल्म में हवा-हवा गाने के साथ उनकी एंट्री से लेकर उनका एक्शन अवतार ऑडियंस को पसंद आया। स्नाजय दत्त स्टारर ये फिल्म हाल में वर्ल्डवाइड 1209 करोड़ पार पहुंच चुकी है।

sanjay dutt as aslam chaudhary

शाहरुख खान की फिल्म जवान का नायक

शाहरुख के करियर के लिए साल 2023 में आई उनकी फिल्म जवान खास रही। इसी फिल्म एम् शाहरुख खान ने डबल रोल और संजय दत्त ने इंस्पेक्टर नाइक के रूप में एक दमदार कैमियो किया था। ये कैमियो इतना दमदार था कि जैसे ही संजय दत्त स्क्रीन पर आए ऑडियंस हैरानी से ताली बजाने लगी थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

sanjay dutt in jawan

संजय दत्त ने KGF 2 में निभाया था अधीरा का किरदार
साल 2022 में आई यश स्टारर फिल्म KGF में संजय दत्त ने दमदार अधीरा का किरदार निभा कर दहशत पैदा कर दी थी।

sanjay dutt in kgf 2 as adheera

अधीरा का किरदार और लुक इतना खतरनाक था कि जब-जब फिल्म के हीरो का जिक्र होगा ये विलेन भी याद किया जाएगा। संजय तक की ये फिल्म भी वर्ल्डवाइल्ड 1200 से 1250 करोड़ तक कमा गई थी। भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।