क्या होती है शूटिंग में दिखने वाली यह चीज? क्या होता है इसका इस्तेमाल? क्यों लगाते हैं ऊपर कलर स्ट्रिप?
आपने शूटिंग या शूटिंग वाले सीन्स में यह चीज जरूरी देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका क्या इस्तेमाल होता है और क्यों फिल्ममेकर्स के लिए यह चीज इतनी जरूरी है? चलिए जानते हैं।

फिल्मों की शूटिंग वाले सीन देखते वक्त आपने कभी न कभी तस्वीर में नजर आ रही यह चीज जरूर देखी होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि यह है क्या और इसका फिल्ममेकिंग में क्या इस्तेमाल होता है? आखिर हर सीन की शूटिंग शुरू करने से पहले इसे एक्टर के फेस पर क्यों दिखाया जाता है? इस बोर्ड के ऊपर हमेशा फिल्म का नाम और बाकी डिटेल्स क्यों लिखी जाती हैं? अगर आपके भी जेहन में कभी न कभी ये सवाल आए हैं, तो चलिए आज इन सभी सवालों का जवाब जान लेते हैं। साथ ही यह भी समझेंगे कि आखिर इस बोर्ड के ऊपर तमाम तरह के रंगों का इस्तेमाल क्यों किया जाता है।
क्या है शूटिंग में इस्तेमाल होने वाली ये चीज?
दरअसल शूटिंग के वक्त इस्तेमाल किए जाने वाले इस बोर्ड को 'क्लैपबोर्ड' कहते हैं। पुराने वक्त में यह पूरी तरह ब्लैक एंड व्हाइट हुआ करता था, लेकिन नए जमाने के क्लैपबोर्ड न सिर्फ दिखने में काफी फैंसी होते हैं, बल्कि इनके ऊपर एक रंग-बिरंगी लाइन भी होती है।
शूटिंग में क्लैपबोर्ड का क्या है इस्तेमाल?
आज हमारे पास शूटिंग के लिए बहुत ही एडवांस डिजिटल कैमरा होते हैं, लेकिन कुछ वक्त पहले तक आप फिल्मों की शूटिंग के दौरान ऑडियो और वीडियो को एक साथ सिन्क (तालमेल बिठाना) नहीं कर सकते थे। तो हर शॉट की शूटिंग के पहले इस क्लैपबोर्ड को चटकाने की आवाज निकाली जाती थी। इससे होता यह था कि एडिटर को एक ऑडियो स्पाइक मिल जाता था। इससे उसे शूटिंग के बाद वीडियो और ऑडियो को एक साथ मैच करने का जरिया मिल जाया करता था।
क्यों लिखते हैं क्लैपबोर्ड पर ये डिटेल्स?
आपने जब भी क्लैपबोर्ड देखा होगा, तो यह भी नोटिस किया होगा कि इसके ऊपर फिल्म/डॉक्यूमेंट्री/शॉर्ट फिल्म/विज्ञापन के नाम के अलावा सीन का नंबर और बाकी डिटेल्स भी लिखी जाती हैं। आखिर ऐसा क्यों किया जाता है? दरअसल यह भी एडिटर की मदद के लिए किया जाता है। इससे हर सीन की शुरुआत से पहले ही एडिटर को पता चल जाता है कि यह कौन सा सीन है, फिल्म का डायरेक्टर कौन है और एडिटिंग का सीक्वेंस अभी क्या चल रहा है और यह शॉट कहां यूज होगा।
क्लैप बोर्ड पर क्यों होती है कलर स्ट्रिप?
अब सवाल आता है कि पुराने क्लैप बोर्ड क्यों ब्लैक एंड व्हाइट होते थे, जबकि नए वालों में हमें एक कलर स्ट्रिप देखने को मिलती है? दरअसल पुरानी फिल्में ब्लैक एंड व्हाइट हुआ करती थीं इसलिए उनमें कलर स्ट्रिप का कोई मतलब ही नहीं था। हालांकि नए क्लैपबोर्ड में यह कलर स्ट्रिप इसलिए दी जाती है, ताकि एडिटर और डायरेक्टर फिल्म की कलर टोन मैच कर सकें और आपको फिल्म के हर सीन में एक ही जैसी कलर टोन मिले। वरना फिल्म में एक अजीब सा वेरिएशन पैदा हो जाएगा।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


