वेलकम टू द जंगल ने रिलीज से पहले किया कमाल, आईएमडीबी की लिस्ट में नंबर 1 पर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वेलकम टू द जंगल की फिल्म 26 जून को रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म ने रिलीज से पहले ही एक कमाल कर दिखाया है। यह फिल्म आईएमडीबी की इस लिस्ट में नंबर 1 पर आ गई है।

वेलकम टू द जंगल ने रिलीज से पहले किया कमाल, आईएमडीबी की लिस्ट में नंबर 1 पर

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ना सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि फैंस भी इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। अब वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर के 2 दिन में ही 28 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो गए हैं। इतना ही नहीं यह नंबर 1 पर ट्रेंड भी कर रहा है यूट्यूब में। इसी के साथ ट्रेलर ने एक और लिस्ट में नंबर 1 पर जगह बना ली है।

आईएमडीबी की इस लिस्ट में नंबर 1 पर

अहमद खान द्वारा डायरेक्टेड वेलकम टू द जंगल फिलहाल आईएमडीबी की टॉप 10 मोस्ट एन्टिसिपेटेड इंडियन फिल्म की लिस्ट में नंबर 1 पर है। इससे पता चल रहा है कि फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। वेलकम टू द जंगल के जरिए अक्षय की वेलकम की फ्रेंचाइजी में वापसी हुई है।

क्या है वेलकम टू द जंगल की स्टोरी

इस फिल्म में अक्षय ने एक फ्लॉप एक्टर का किरदार निभाया है जो अपने करियर को बचाने के लिए एक सुपरहिट एक्ट्रेस (जैकलीन फर्नांडिस) संग काम करता है। लेकिन शूटिंग के लिए फिल्म की पूरी टीम एक गांव में जाती है। वहां गां वाले उन्हें असली के आर्मी वाले समझ लेते हैं। वे इनसे गांव के सबसे बड़े गुंडे(जैकी श्रॉफ) से बचाने के लिए बोलते हैं। अब इस कन्फ्यूजन के साथ आगे क्या होता है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। यह फेक फिल्म 2000 करोड़ के बजट में बनाई जा रही है।

भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें कि अक्षय लास्ट हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आए थे जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने 200 करोड़ कमाए हैं ग्लोबली। अब वेलकम टू द जंगल 26 जून को रिलीज होने वाली है।

अक्षय की अपकमिंग फिल्में

इस फिल्म के बाद अक्षय फिर हैवान में नजर आने वाले हैं। प्रियदर्शन द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में अक्षय के साथ सैफ अली खान नजर आएंगे। वहीं फिर वह गोलमाल 5 में नजर आएंगे जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। अक्षय के अलावा फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तुषार कपूर, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े हैं।

गोलमाल में नेगेटिव रोल में होंगे अक्षय

गोलमाल की फ्रेंचाइजी का यह 5वां पार्ट है और अब तक एक ही कास्ट नजर आती थी, लेकिन गोलमाल 5 में अक्षय ने नए एक्टर के तौर पर एंट्री ली है। वैसे रिपोर्ट्स यह भी हैं कि फिल्म में अक्षय का नेगेटिव रोल होगा।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।