क्या आपने देख लिया वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर? लोग बोले- पुराने दिनों की कॉमेडी की याद आ गई
Welcome To The Jungle Trailer Release: अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे नजर आनेवाले हैं।

वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर आज यानी 11 जून को रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में एक-एक करके सभी स्टार्स का इंट्रो देखने को मिला है। वेलकम की ट्यून ट्रेलर में सुनाई पड़ती है। ये फिल्म बॉलीवुड की एक बड़ी मल्टी स्टारर फिल्म होने वाली है। फिल्म में सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, अरशद वारसी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आनेवाले हैं। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आया है।
'भारत की पहली 2000 करोड़ की नकली फिल्म'
ट्रेलर की शुरुआत में लिखकर आता है- भारत की पहली 2000 करोड़ की नकली फिल्म। इसके बाद सा महल नजर आता है। परेश रावल बताते हैं कि उनके पास एक बढ़िया स्क्रिप्ट है फिल्म के लिए। इसके बाद वो बताते हैं फिल्म में कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे।
बॉलीवुड की बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म
इसके बाद शुरू होता है एक-एक स्टार का स्क्रीन पर आना। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, परेश रावल, लारा दत्ता, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, अफताब शिवदसानी, दलेर मेंहदी, अरशद वापसी, दिशा पाटनी, यशपाल शर्मा, मुकेश तिवारी, फरीदा जलाल, विंदू दारा सिंह, किरण कुमार, जाकिर हुसैन और श्रेयस तलपड़े नजर आएंगे।
उदय शेट्टी और मजनू भाई का जिक्र
फिल्म के ट्रेलर में मजेदार पंच हैं और एक दूसरे की रोस्टिंग हैं। परेश रावल जब अक्षय की बात करते हैं तो कहते हैं पहले टॉप का हीरो था। अब फ्लॉप का हीरो है। फिल्म में सुनील शेट्टी और अरशद वारसी वेलकम वाले उदय शेट्टी और मजनू के भाई के रोल में नजर आएंगे। अरशद वारसी मजनू भाई की फेमस पेंटिंग का सीक्वल भी लेकर आए हैं। फिल्म में सीजीआई से तैयार किए बड़े-बड़े हेलीकॉप्टर्स हैं, जंगल है और बहुत सारे मजेदार डायलॉग्स हैं।
ट्रेलर देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म का ट्रेलर लोगों को पसंद आया है। ट्रेलर की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा- अक्षय, सुनील और अक्षय का मतलब है फिल्म मजेदार होगी। बहुत सारे लोगों ने फिल्म के डायलॉग्स को ही कमेंट में लिख डाला है। सब अपने-अपने फेवरेट डायलॉग्स बता दिए हैं। एक ने लिखा- ट्रेलर देखने के बाद फिल्म से उम्मीदें बढ़ गई हैं। एक ने कहा- ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर, एक ने लिखा- कॉमेडी फिल्म नहीं, एक दूसरे का रोस्ट बुलाना चाहिए इस फिल्म को। एक ने कहा- इसको देखकर कॉमेडी के पुराने दिन याद आ गए।
बॉलीवुड की ये मल्टी-स्टारर फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


