Welcome To The Jungle Day 16: अजय देवगन की धमाल 4 की वजह से धीमी हुई अक्षय की वेलकम की कमाई
Welcome To The Jungle Box Office Day 16: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल कलेक्शन के मामले में अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 से आगे चल रही है। हालांकि, फिलहाल फिल्म की कमाई की रफ़्तार रुक गई है।

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल पिछले 16 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म ने अभी तक कुल 127 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। मल्टीस्टारर फिल्म को ऑडियंस ने पसंद किया है। लेकिन अब अजय देवगन की धमाक 4 की रिलीज के बाद से फिल्म के बिजनेस पर असर पड़ रहा है। दोनों ही कॉमेडी और मल्टीस्टारर फिल्में हैं। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी वेलकम टू द जंगल ने अपने पहले और दूसरे हफ्ते में सधी हुई कमाई की। आलिया भट्ट की एल्फा को भी कड़ी टक्कर दी। अब अपने तीसरे शनिवार को ये फिल्म करीब डेढ़ करोड़ का बिजनेस कर पाई।
वेलकम टू द जंगल के 16वें दिन की कमाई
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल अपने तीसरे हफ्ते में भी कमाई कर रही है। हालांकि, अजय देवगन की धमाल 4 की वजह से फिल्म के बिजनेस पर असर पड़ा है। फिल्म में अपने 16 वें दिन यानी तीसरे शनिवार को 1.60 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कुल कमाई 127 करोड़ के पार पहुंच गई है। वहीं अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 अपने दूसरे दिन 22 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर पाई। अगर दोनों फिल्मों की तुलना की जाए तो अक्षय कुमार की फिल्म पीछे नजर आ रही है।
वेलकम टू द जंगल और धमाल के पहले दो दिनों का कलेक्शनफिल्म अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल ने पहले दिन 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन यानी शनिवार को 20 करोड़। वहीं अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 आगे निकल गई है। फिल्म ने 14 करोड़ के साथ ओपनिंग की है और शनिवार को 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया। आज रविवार का कलेक्शन ये आंकड़ा बदल सकता है।
| डेज | वेलकम टू द जंगल | धमाल 4 |
|---|---|---|
| ओपनिंग दिन | 15.25 करोड़ | 14 करोड़ |
| दूसरा दिन (शनिवार) | 20 करोड़ | 22.50 करोड़ |
| कुल | 35.25 करोड़ (इसमें जीरो डे का कलेक्शन नहीं जोड़ा है) | 36.05 करोड़ |
फिल्म की कास्ट
अहमद खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म वेलकम टू द जंगल अपनी कास्ट की वजह से खबरों में बनी हुई। इस फिल्म में पहली बार 34 एक्टर्स से ज्यादा कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय के अलावा रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, दिशा पाटनी, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, किरन कुमार, फरीदा जलाल, आफताब शिवदासानी, तुषार कपूर समेत कई एक्टर्स नजर आ रहे हैं।
फिल्म की कहानी और OTT रिलीज
फिल्म की कहानी एक फ्रॉड आदमी की है को फिल्म बनाने में पैसा लगाता है और उन्हें एक गांव में भेज देता है। गांव वालों को लगता है कि ये लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। फिल्म में कई ऐसे सीन हैं जो खूब हंसाते हैं। OTT ररिलीज की बात करें तो ये फिल्म आने वाले दिनों में नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है। अगस्त के अंत तक फिल्म डिजिटल प्लेटफार्म पर देखी जा सकेगी।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


