Welcome To The Jungle Day 22: खत्म हुआ 'वेलकम टू द जंगल' का खेल, हर दिन बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही फिल्म
अहमद खान के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी 'वेलकम टू द जंगल' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 'भूत बंगला' के बाद अक्षय कुमार 'वेलकम टू द जंगल' में भी अपनी एक्टिंग के चलते छा गए हैं।

Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 22: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है। अक्षय के फैंस ने उनकी इस फिल्म के रिलीज का लंबा इंतजार किया। यह फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक दो नहीं बल्कि सितारों की पूरी महफिल सजी हुई है। इस फिल्म ने डे वन से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काटना शुरू कर दिया था। हालांकि, अब इसका खेल खत्म हो चुका है। 'धमाल 4' ने इसके बिजनेस पर काफी असर डाला है। ऐसे में अब 'वेलकम टू द जंगल' के चौथे शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया है।
'वेलकम टू द जंगल' का खेल हुआ खत्म
अहमद खान के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी 'वेलकम टू द जंगल' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 'भूत बंगला' के बाद अक्षय कुमार 'वेलकम टू द जंगल' में भी अपनी एक्टिंग के चलते छा गए हैं। 'वेलकम टू द जंगल' को दर्शकों के अलावा क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। 'वेलकम टू द जंगल' को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो गए हैं। कलेक्शन की बात कर करें तो इसने ओपनिंग डे पर इसने 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, वीकेंड पर इसने जमकर बवाल काटा। ऐसे में अब फिल्म के 22वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार को 0.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में 'वेलकम टू द जंगल' का अबतक का कलेक्शन भारत में 132.05 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।
डे वाइज देखें 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
| वीक 1 | 93.15 करोड़ रुपये |
|---|---|
| वीक 2 | 31.90 करोड़ रुपये |
| वीक 3 | 6.80 करोड़ रुपये |
| डे 21 | 0.50 करोड़ रुपये |
| डे 22 | 0.20 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 132.05 करोड़ रुपये |
'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट
रिपोर्ट्स की मानें तो 'वेलकम टू द जंगल' का बजट करीब 125 करोड़ रुपये के खर्च में बनाया गया है। मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, आफताब शिवदसानी, दलेर मेहंदी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री


