Welcome To The Jungle Box Office Day 1 : अक्षय कुमार की फिल्म ने की शानदार शुरुआत, पहले दिन की धमाकेदार कमाई
वेलकम टू द जंगल रिलीज हो गई है और फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए हैं, इसकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी आ गई है। जानें फिल्म ने कितने करोड़ कमा लिए।

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल शुक्रवार को रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से रिस्पॉन्स भी अच्छा मिला है। सब यही जानना चाहते थे कि इतनी बड़ी कास्ट वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है। वहीं पहले दिन की रिपोर्ट भी आ गई है तो बताते हैं आपको पेड़ रिव्यू वाले कलेक्शन के साथ फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई कर ली है।
कितने करोड़ कमा लिए अक्षय की फिल्म ने
फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 13.40 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म के खबर लिखे जाने तक 10,487 शोज थे और मूवी ने भारत में नेट 17.15 करोड़ कमाए और ग्रॉस 20.31 करोड़ की कमाई कर ली है।
फिल्म ने पेड़ रिव्यू के जरिए 3.75 करोड़ की कमाई की थी और इस हिसाब से मूवी ने टोटल 17.15 करोड़ की कमाई कर ली है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर और अच्छी कमाई कर सकती है।
वेलकम का तीसरा पार्ट है वेलकम टू द जंगल
बता दें कि वेलकम टू द जंगल, वेलकम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। पहले वेलकम साल 2007 में आई थी जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, कटरीना कैफ, नाना पाटेकर और अनिल कपूर लीड रोल में थे। इसके बाद वेलकम बैक आई थी साल 2015 में जिसमें जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल और नसीरुद्दीन शाह थे।
वेलकम टू द जंगल की पूरी कास्ट
अब वेलकम टू द जंगल आई है जिसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। मूवी में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता, परेश रावल, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदसानी लीड रोल में हैं।
अनिल-नाना के मिस पर बोले थे अक्षय
बता दें कि इस पार्ट में नाना पाटेकर और अनिल कपूर मिस हैं तो इस पर अक्षय ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘वेलकुल एक पूरी फैमिली है। यह नाना, अनिल सर और हम सबकी फिल्म है। अगर वेलकम 4 आएगी तो उसमें आपको हम सब मिलेंगे।’
अक्षय की अपकमिंग मूवी
वेलकम टू द जंगल के बाद अक्षय की फिल्म हैवान और गोलमाल 5 आएगी। हैवान में अक्षय के साथ सैफ अली खान लीड रोल में हैं। वहीं गोलमाल 5 में अक्षय के साथ अजय देवगन, शरमन जोशी, तुषार कपूर, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े भी हैं। इस फिल्म में रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय का विलन रोल होगा।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


