भोजपुरी एक्टर का रोल करेंगे अक्षय कुमार, तैयारी के लिए अक्षरा सिंह ने की मदद!

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टु द जंगल' को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। यह एक्साइटमेंट बनता भी है, क्योंकि इस बात की पूरी संभावना है कि अक्षय कुमार एक बार फिर उसी दमदार कॉमिक अंदाज में वापसी करें।

भोजपुरी एक्टर का रोल करेंगे अक्षय कुमार, तैयारी के लिए अक्षरा सिंह ने की मदद!

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टु द जंगल' सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज होने जा रही है। सितारों की पूरी फौज लेकर निर्देशक अहमद खान थोड़ा डिफरेंट अवतार में लौटे हैं। इस फिल्म में आपको काफी हद तक भोजपुरी फील भी मिल सकता है, क्योंकि एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार इस फिल्म में एक भोजपुरी एक्टर का रोल प्ले करने वाले हैं। अक्षय कुमार ने अक्षरा सिंह के साथ इस किरदार में जान फूंकने की भरसक कोशिश की है। खबर है कि भोजपुरी कलाकारों की कई बारीक चीजें अक्की ने अक्षरा से भी समझीं ताकि अपने किरदार में वो परफेक्शन डाल सकें। अक्षय कुमार ने अपने बॉडी लैंग्वेज से लेकर बात करने के अंदाज तक पर काम किया है, लेकिन क्या उनकी कॉमेडी लोगों को फिर एक बार गुदगुदा पाएगी? यह तो वक्त ही बताएगा।

फैंस को हैरान कर देगा उनका ट्रांसफॉर्मेशन

दरअसल वेकलम फ्रेंचाइजी की इस अपकमिंग फिल्म के लिहाज से भोजपुरी एक्टर का किरदार काफी सूटेबल लगता है। यह न सिर्फ अक्षय कुमार को कुछ नया करने का मौका देगा, बल्कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो पब्लिक को खूब हंसाएगा भी। पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया, 'वेलकम टु द जंगल में अक्षय कुमार ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। उन्होंने भोजपुरी एक्टर की एनर्जी को पूरी तरह से अपना लिया है और उनका गेट-अप ट्रांसफॉर्मेशन सबको हैरान कर देगा।" अगर यह फिल्म हिट रही तो बीते काफी वक्त से फ्लॉप फिल्में दे रहे अक्षय कुमार के लिए यह नए रास्ते खोल सकती है।

आइटम बॉय अवतार में दिखेंगे अक्षय कुमार

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के कुछ हिस्सों में अक्षय कुमार ने खुद को भोजपुरी एक्टर के किरदार में इतनी गहराई से ढाल लिया है कि उनका किरदार और गाने के सीक्वेंस लोगों को चौंकाएंगे भी और हंसाएंगे भी। 'घिस घिस घिस' सॉन्ग में अक्षय एक भोजपुरी आइटम बॉय के तौर पर नजर आते हैं। मेकर्स यह गाना सोमवार को रिलीज करेंगे जिसे लेकर सिर्फ पब्लिक ही नहीं बल्कि मेकर्स भी काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स यह जानना चाहते हैं कि इस गाने पर पब्लिक का रिएक्शन कैसा रहता है। यह फिल्म के लीड कैरेक्टर को लेकर पब्लिक का पहला बड़ा रिएक्शन होगा।

फिल्म का बजट और बाकी की स्टार कास्ट

बात फिल्म की स्टार कास्ट और बाकी डिटेल्स की करें तो 'वेलकम टु द जंगल' को बनाने में नाडियाडवाला फिल्म्स 250 से 300 करोड़ रुपये के करीब खर्च कर रहा है। अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, रवीना टंडन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी और राजपाल यादव समेत कई बड़े एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म का टीजर पिछले दिनों रिलीज किया गया था और इस पर लोगों का काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स आया था। फिल्म के पहले पार्ट वाले गाने (वेलकम टाइटल ट्रैक) को मेकर्स ने रीमेक करके रिलीज किया है, जिसे काफी पसंद किया गया।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।