आपको बाहर जाना पड़ेगा...मुश्ताक खान की शोक सभा से राजपाल यादव को किया बाहर?

लाइव हिन्दुस्तान
share

राजपाल यादव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसा कहा जा रहा था कि मुश्ताक खान की शोक सभा से राजपाल को बाहर किया गया। जानें इस वीडियो का पूरा सच।

Mushtaq khan and rajpal yadav
मुश्ताक खान की शोक सभा से राजपाल यादव को किया बाहर?

दिवंगत मुश्ताक खान की बुधवार को शोक सभा थी। मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया था। वह काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। अब उनकी शोक सभा में इंडस्ट्री के कई दिग्गज सेलेब्स आए थे जैसे राजपाल यादव, राहुल रॉय, विंदू दारा सिंह, पूनम ढिल्लों, गजेंद्र चौहान, अर्जुन फिरोज खान, उपासना सिंह, सुनील पाल, उपासना सिंह, दिलीप सेन। इनके अलावा और भी कई सेलेब्स आए थे जिनके कई फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे।

क्या हो रहा है वायरल वीडियो में

लेकिन एक वीडियो जो सबसे ज्यादा चर्चा में है वो है राजपाल यादव से जुड़ा। दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राजपाल यादव नजर आ रहे हैं और वह मीडिया से बात कर रहे हैं। इसी दौरान एक महिला बोलती दिख रही हैं कि आपको बाहर भेजा जाएगा। हमने आपको समझाया था....आप ऐसा क्यों कर रहे हो?

इस वीडियो को शेयर कर ऐसा लिखा जा रहा था कि राजपाल यादव की डिसरिस्पेक्ट की गई है और उन्हें मुश्ताक खान की शोक सभा से बाहर निकाला है, लेकिन क्यों?

सच क्या है इस वीडियो का

हालांकि इसके बाद एक और नया वीडियो सामने आया। इस वीडियो में दिखता है कि एक आदमी, राजपाल यादव से सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था और टीम ने तब उस आदमी को वहां से जाने को कहा। इसके बाद उस आदमी ने फोन हटाया और माफी मांगी। वहीं मीडिया के भी लोग उन्हें बोलते हैं कि ये जगह है क्या फोटो लेने की?

मुश्ताक के निधन से पहले उनसे मिले थे राजपाल यादव

मुश्ताक के निधन पर राजपाल ने एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, 'आज दोपहर में मैं मुश्ताक भाई से मिलने गया, उनसे बातें की, उन्होंने मुझे देखा, मुझसे हाथ भी मिलाया और हमारी सारी बातें वह सुन रहे थे और रिएक्ट भी कर रहे थे। मुझे तो अभी भी यकीन नहीं हो रहा की दो घंटे पहले मैं जिनसे मिला, जिनसे हाथ मिलाया, वो अब हमारे बीच नहीं है। ऊपर वाले के फैसले के आगे हम सब नतमस्तक हैं। मुश्ताक भाई हमेशा एक लोकप्रिय इंसान और अभिनेता थे, हैं और रहेंगे। आपको बड़े दुखी हृदय के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

राजपाल की प्रोफेशनल लाइफ

राजपाल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म हैवान में नजर आए थे जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, सैफ अली खान लीड रोल में थे। अब राजपाल, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ नयनतारा लीड रोल में हैं। अभी इस फिल्म का ऑफिशियल टाइटल फाइनल नहीं हुआ है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडआपको बाहर जाना पड़ेगा...मुश्ताक खान की शोक सभा से राजपाल यादव को किया बाहर?