Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडwar 2 vs coolie advance booking rajinikanth movie sales more tickets than hrithik roshan jr ntr movie
‘वॉर 2’ या ‘कुली’, एडवांस बुकिंग में किसने मारी बाजी? सामने आए चौंका देने वाले आंकड़े

‘वॉर 2’ या ‘कुली’, एडवांस बुकिंग में किसने मारी बाजी? सामने आए चौंका देने वाले आंकड़े

संक्षेप: War 2 vs Coolie: रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ एक साथ एक ही दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। दोनों की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट भी सामने आ गई है।

Wed, 13 Aug 2025 11:18 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्वतंत्रता दिवस से पहले सिनेमाघरों में धमाल मचने वाला है। एक तरफ यश राज फिल्म्स की धमाकेदार एक्शन थ्रिलर “वॉर 2” रिलीज होने जा रही है तो दूसरी तरफ सुपरस्टार रजनीकांत की पैन-इंडिया फिल्म “कुली” दस्तक देने वाली है। दोनों ही फिल्मों का इंतजार फैन्स को लंबे समय से था, लेकिन इस मुकाबले में रजनीकांत की “कुली” ने “वॉर 2” को कड़ी टक्कर देते हुए बढ़त बना ली है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वॉर 2 की एडवांस बुकिंग

- ‘वॉर 2’ की 6,37,071 टिकट्स बिकी हैं। फिल्म को हिंदी और तेलुगू में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने हिंदी 2D से 8.42 करोड़ और तेलुगू 2D से 7.12 करोड़ की कमाई की है। वहीं तमिल वर्जन की बुकिंग बहुत कम रही।

- दिल्ली-एनसीआर से 1.28 करोड़, मुंबई से 0.92 करोड़, बेंगलुरु से 0.52 करोड़ और हैदराबाद से 0.40 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

कुली की एडवांस बुकिंग

- Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कुली’ की कुल 15,88,134 टिकट्स बिकी हैं। तमिल वर्जन ने अकेले एडवांस बुकिंग के जरिए 23.35 करोड़ की कमाई की है। वहीं तेलुगू 2D ने 4.18 करोड़ और हिंदी 2D ने 0.80 करोड़ कमाए हैं।

- तमिलनाडु में फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने चेन्नई से 4.10 करोड़, मदुरै से 0.73 करोड़ और कोयंबत्तूर से 1.29 करोड़ रुपये कमाए हैं।

कौन आगे और क्यों?

एडवांस बुकिंग में ‘कुली’, ‘वॉर 2’ से 71% आगे है। ‘वॉर 2’ ने हिंदी+तेलुगू बेल्ट में पकड़ बनाई, जबकि ‘कुली’ ने दक्षिण और तमिलनाडु में मैदान मार लिया। ‘कुली’ ने एडवांस बुकिंग के जरिए 15,88,134 टिकट्स बेचकर कुल 34.12 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं ‘वॉर’ ने 6,37,071 टिकट्स बेचकर 17.23 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। मतलब हर मामले में ‘कुली’, ‘वॉर 2’ से आगे है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।