War 2 Box Office: 'वॉर 2' के लिए बजट निकालने में छूटे पसीने, 14वें दिन हुई इतनी कमाई
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' में इनके अलावा कियारा आडवाणी, टाइगर श्रॉफ, आशुतोष राणा जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। अयान मुखर्जी ने डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये है।

साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' ने सिनेमाघरों में 14 अगस्त को दस्तक दी थी। इस फिल्म के साथ ही सेम डे रजनीकांत की 'कुली' ने भी थिएटर्स में रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्में कमाई के मामले में एक-दूसरे को जमकर टक्कर दे रही हैं। हालांकि, 'कुली' कमाई के मामले में 'वॉर 2' से आगे चल रही है। 'वॉर 2' में पहली बार ऋतिक और एनटीआर को एक साथ पर्दे पर देखकर फैंस काफी खुश हैं। ऐसे में अब 'वॉर 2' का बुधवार का कलेक्शन सामने आ चुका है। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
'वॉर 2' ने बुधवार को की शानदार कमाई
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' में इनके अलावा कियारा आडवाणी, टाइगर श्रॉफ, आशुतोष राणा जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। अयान मुखर्जी ने डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये है।'वॉर 2' ने ओपनिंग डे पर 52 करोड़ रुपये से खाता खोला था। वहीं, अब इसके बुधवार के दिन के शुरुआती आंकड़े आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'वॉर 2' ने 14वें दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का कुल कलेक्शन 229.75 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'वॉर 2' का कलेक्शन
डे 1- 52 करोड़ रुपये
डे 2- 57.85 करोड़ रुपये
डे 3- 33.25 करोड़ रुपये
डे 4- 32.65 करोड़ रुपये
डे 5- 8.75 करोड़ रुपये
डे 6- 9 करोड़ रुपये
डे 7- 5.75 करोड़ रुपये
डे 8- 5 करोड़ रुपये
डे 9- 4 करोड़ रुपये
डे 10- 6.85 करोड़ रुपये
डे 11- 7.25 करोड़ रुपये
डे 12- 2.15 करोड़ रुपये
डे 13- 2.75 करोड़ रुपये
डे 14-2.50 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 229.75 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री


