Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडWamiqa Gabbi Upcoming Movies Baby John and Bhool Chuk Maaf Face Actress Filmography
लंबी है वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट, कॉमेडी से लेकर हॉरर और थ्रिलर तक सब मिलेगा

लंबी है वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट, कॉमेडी से लेकर हॉरर और थ्रिलर तक सब मिलेगा

संक्षेप:

Wamiqa Gabbi Upcoming Movies: वामिका गब्बी ने हाल ही में कुछ शानदार फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट बहुत लंबी है। मेकर्स ने उन्हें हाथोहाथ लिया है और जल्द ही उनकी ये शानदार फिल्में रिलीज होंगी।

Dec 13, 2025 01:31 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वरुण धवन की 'बेबी जॉन' और राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' के बाद उभर कर आईं एक्ट्रेस वामिका गब्बी अपनी परफॉर्मेंस के चलते दर्शकों के दिल जीत रही हैं। साल 2026 और 2027 में उनकी कई फिल्में कतार में हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पति पत्नी और वो दो

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' सुपरहिट रही थी। अब जल्द ही दर्शकों को इसका अगला पार्ट 'पति पत्नी और वो दो' देखने को मिलेगा जिसमें वामिका लीड रोल में होंगी।

भूत बंगला

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही मेकर्स इसका ट्रेलर रिलीज कर सकते हैं। इस फिल्म में भी वामिका गब्बी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

G2 और DC

बात तमिल और तेलुगू फिल्मों की करें तो इसमें भी वामिका के पास फिल्मों की लंबी लिस्ट है। साल 2026 में वो तेलुगू फिल्म G2 में महालक्ष्मी नागिन का किरदार निभाती नजर आएंगी और तमिल फिल्म DC में वो चंद्रा का रोल प्ले कर रही हैं।

टिकी टका

मलयालम फिल्म टिकी टका में भी वामिका गब्बी को फीमेल लीड रोल मिल गया है। बता दें कि अपने करियर के शुरुआती दौर में वामिका ने काफी वक्त तक साउथ फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'जब वी मेट' और 'लव आज कल' जैसी हिंदी फिल्मों के जरिए की थी, लेकिन फिर साउथ का रुख कर लिया।

दिल के दरवाजे खोल ना डार्लिंग

वामिका गब्बी की हिंदी फिल्मों में 'दिल के दरवाजे खोल ना डार्लिंग' नाम की एक फिल्म भी कतार में है। इस फिल्म में वामिका का रोल अभी साफ नहीं है, लेकिन यह फिल्म भी उनकी अपकमिंग फिल्मों में बहुत खास रहेगी।

किकली

ऐसा लगता है कि वामिका चारों तरफ हाथ मार रही हैं, क्योंकि हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम सिनेमा के अलावा उनकी एक पंजाबी फिल्म भी कतार में है। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'किकली' की, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और रिलीज का इंतजार है।

ये भी पढ़ें:'हम उनका इस्तेमाल तब करते हैं जब..', अब हुमा कुरैशी ने खोली पापाराजी की पोल
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।