एक्ट्रेस जिसे स्कूल में 'कौवा' कहकर चिढ़ाते थे बच्चे, बाद में खुद बदलवाई नाम की स्पेलिंग और..

एक्ट्रेस जिसे स्कूल में 'कौवा' कहकर चिढ़ाते थे बच्चे, बाद में खुद बदलवाई नाम की स्पेलिंग और..

संक्षेप:

एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पिता जन्म के वक्त अरबी नामों की एक किताब लेकर आ गए थे, जिनमें से चुनकर उन्हें कोई एक नाम रखना। उन्होंने एक नाम चुना और उसमें K की जगह Q लगा दिया।

Dec 09, 2025 05:45 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी के बारे में कम लोग जानते हैं कि उनका नाम आज जो पुकारा जाता है, शुरू से वैसा नहीं था। वामिका के पिता ने उनका जो नाम रखा था, उसकी वजह से उन्हें परेशानी होने लगी थी, जिसके चलते एक्ट्रेस ने बाद में अपना नाम बदला। भूल चूक माफ, बेबी जॉन, खूफिया, जब वी मेट जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं वामिका गब्बी ने एक न्यूज शो के दौरान यह किस्सा सुनाया कि कैसे जब उन्हें अपने नाम की वजह से स्कूल में मुश्किल होने लगी तो उन्होंने खुद अपना नाम बदलवाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्कूल में कौवा-कौवा चिढ़ाते थे बच्चे

वामिका गब्बी ने एक यूट्यूब चैनल पर बाततीच के दौरान बताया, “पापा ने उस वक्त पर 'बच्चों के अरबी नाम', ऐसी एक किताब खरीदी थी। इस किताब से उन्होंने एक नाम चुना और उसका आखिरी अक्षर बदलकर उन्होंने K की जगह Q कर दिया था। तो इस तरह पहले मेरा नाम WAMIQUA होता था। क्योंकि Q के साथ हमेशा U आता है, यह एक नियम है। तो पहले कुछ साल हर कोई मुझे वामिक्वा बोला करता था। तो मैंने अपने पापा से पूछा कि पापा यह क्या है? मुझे सब कौवा कौवा कहने लग गए थे, मेरे स्कूल में।”

read moreये भी पढ़ें:
जब अनुपम खेर ने पहली बार खाई भांग, क्यों खाई कसम कि दोबारा नहीं खाऊंगा?

नाम की स्पेलिंग से हटाया Q अक्षर

वामिका गब्बी ने इसके बाद वापस अपने नाम से QU हटाकर सिर्फ Q रखने का फैसला किया। बता दें कि वामिका ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म 'जब वी मेट' के जरिए की थी। साल 2007 में आई शाहिद कपूर और करीना कपूर की इस फिल्म में वामिका ने गीत और रूप की कजिन का रोल प्ले किया था। इसके बाद हर कुछ महीनों बाद उनकी कोई ना कोई फिल्म आती रही, लेकिन बीते कुछ सालों में उन्हें अचानक वो फेम और पहचान मिली है जिसका वामिका को लंबे वक्त से इंतजार था।

read moreये भी पढ़ें:
अक्षय पूरे वक्त साथ रखते थे सिलेंडर, हर शॉट के बाद लगाना पड़ता था ऑक्सीजन मास्क
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।