वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर बन गई है 87 साल की ये एक्ट्रेस, निभा चुकी हैं आर माधवन की मां का रोल

Jan 16, 2026 07:38 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिल्ली 6, रंग दे बसंती जैसी फिल्मों में अहम रोल निभाने वाली वहीदा रहमान एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर बन चुकी हैं। उन्होंने पहले दिल्ली 6 में काम करने से मना कर दिया था। 

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर बन गई है 87 साल की ये एक्ट्रेस, निभा चुकी हैं आर माधवन की मां का रोल

वहीदा रहमान अपने वक्त की सबसे बेहतरीन हिरोइनों में से एक रही हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी काबीलियत साबित की है। दिल्ली 6 और रंग दे बसंती में वहीदा रहमान ने अहम रोल निभाया था। ये दोनों फिल्में राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट की थीं। अब राकेश ने बताया कि पहले वहीदा रहमान ने दिल्ली 6 रिजेक्ट कर दी थी। साथ ही राकेश ने ये भी बताया कि अब एक्ट्रेस क्याकरती हैं।

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर बन गई हैं वहीदा रहमान

स्क्रीन से खास बातचीत में राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने कहा कि वहीदा रहमान उन लोगों के जीवन का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि वहीदा रहमान ने अपने लिए नया पैशन तैयार ढूंढा है। वो अब एक शानदार वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बन गई हैं।

राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने कहा, "वहीदा जी हम सबके रोजाना जीवन का हिस्सा हैं। हर ईद में हमें उनके घर से कबाब आते हैं। होली-दिवाली पर हम लोग एक दूसरे को मिठाइयां देते हैं। उन्हें बर्थ डे और एनिवर्सरीज याद रहती हैं, और हम हमेशा टच में रहते हैं। अब वो एक शानदार वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बन गई हैं। उनके पास बहुत से कैमरा हैं, जहां तक मुझे पता है वो अफ्रीका और भारत के जंगलों की यात्रा कर रही हैं। उन्होंने अपने जीवन को वाकई बहुत खूबसूरत बना लिया है। वो सोशल वर्क भी करती हैं।"

वहीदा रहमान

दिल्ली 6 वहीदा रहमान ने कर दी थी रिजेक्ट

इसी बातचीत के दौरान राकेश ने बताया कि वहीदा रहमान ने पहली बार में दिल्ली 6 रिजेक्ट कर दी थी। राकेश ने बताया कि दिल्ली 6 की कहानी लेकर जब वो पहली बार वहीदा के पास गए थे तो उन्होंने ये कहकर मना कर दिया था कि उन्होंने काफी टाइम से एक्टिंग की नहीं है। इसके बाद वहीदा रहमान को रंग दे बसंती के लिए अप्रोच किया गया। रंग दे बसंती की कहानी वहीदा रहमान को पसंद आई थी। उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दिया था।

रंग दे बसंती

जब रंग दे बसंती हिट हो गई तब राकेश फिर से दिल्ली 6 लेकर वहीदा रहमान के पास गए। वहीदा ने कहा कि उन्होंने रंग दे बसंती कर ली, लेकिन अब उनका एक्टिंग करने का मन नहीं है।

राकेश ने कैसे वहीदा रहमान को मनाया?

राकेश ने बताया कि उन्होंने कैसे वहीदा रहमान को फिल्म के लिए मनाया। उन्होंने कहा, “कोई दिक्कत नहीं है अगर वो फिल्म नहीं करना चाहती हैं, लेकिन मैं उनके घर के बाहर ही सेट लगाउंगा। हर रोज जब वो अपने घर के बाहर से गुजरेंगी तो उन्हें बुरा लगेगा कि सब काम कर रहे हैं और वो नहीं कर रही हैं।” वहीदा राकेश की बात सुनकर हंसने लगीं और उन्होंने फिल्म के लिए हां कहा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;