पहली ही फिल्म से रातों-रात बना सुपरस्टार, शाहरुख खान संग किया काम, अब कहां हैं 'इलू-इलू' एक्टर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आज भी लोग उन्हें 'इलू-इलू' गाने की वजह से याद करते हैं। उन्होंने फिल्म 1991 की ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म में वोदो दिग्गजों दिलीप कुमार और राजकुमार के साथ नजर आए थे। वहीं, उनके अपोजिट मनीषा कोइराला लीड रोल में थीं।

'इलू-इलू' एक्टर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जो अपनी ही डेब्यू फिल्म से ही रातोंरात हिट हुए। इसके बाद कई फिल्मों में काम करते हैं, लेकिन महज कुछ फिल्मों के बाद ही वो इंडस्ट्री से गायब हो गए। आज हम आपको एक ऐसे ही सितारे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहली ही फिल्म से लोगों का फेवरेट बन गया था। हम बात कर रहे हैं 90 के दशक में बॉलीवुड में उनकी धमाकेदार एंट्री करने वाले एक्टर विकेश मुशरान की। विवेक ने कई फिल्मों में काम किया। बड़े पर्दे के अलावा विवेक ने कई टीवी शोज में काम किया। वो टीवी जगत का जाना-माना फेस हैं। वहीं, अब OTT पर भी उन्होंने दूसरी सफल पारी शुरू की थी, लेकिन अब ये विवेक कहां है?

इस फिल्म से किया डेब्यू

विवेक मुशरान को आज भी लोग 'इलू-इलू' गाने की वजह से याद करते हैं। विवेक ने फिल्म 1991 'सौदागर' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में विवेक दो दिग्गजों दिलीप कुमार और राजकुमार के साथ नजर आए थे। वहीं, विवेक के अपोजिट मनीषा कोइराला लीड रोल में थीं। फिल्म की कहानी नहीं, इसके सारे गाने सुपरहिट थे। ये उस दौर की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। मूवी में विवेक और मनीषा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था और दोनों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

मूवी में मनीषा कोइराला ने 'राधा' और विवेक ने 'वासु' का किरदार निभाया था। 'राधा', 'वासु' के प्यार में ऐसी डूब जाती है कि पूरी दुनिया को ही भुला बैठती है। 'सौदागर' 1991 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी, जबकि इसका गाना 'इलू इलू' बेहद लोकप्रिय हुआ। 'आई लव यू' (I Love You) का शॉर्ट फॉर्म, यह आकर्षक गाना एक पूरी पीढ़ी की पहचान बन गया और विवेक को रातों-रात 90 के दशक के सबसे पसंदीदा युवा चेहरों में से एक बना दिया।

सौदागर

शाहरुख संग किया काम

'सौदागर' के बाद विवेक ने 'फर्स्ट लव लेटर' जैसी फिल्मों में काम किया और 'राम जाने' (1995) में शाहरुख खान के साथ भी नजर आए। उन्होंने 'सातवां आसमान' (1992), 'प्रेम दीवाने' (1992) और 'अनजाने' (2000) जैसी कई फिल्मों में लगातार काम किया, लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म उनकी पहली फिल्म जैसा जादू नहीं दोहरा सकी।

टेलीविजन पर नई शुरुआत

किसी बड़े मौके का इंतजार करते रहने के बजाय, विवेक ने खुद को नए सिरे से ढालने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने बिना देरी किए ही टेलीविजन का रुख किया जब कई फिल्मी कलाकार ऐसा करने से हिचकिचाते थे ऐसे में विवेक ये फैसला उनके करियर के लिए एक अहम मोड़ साबित हुआ। वे बच्चों के लोकप्रिय शो 'सोन परी' में फ्रूटी (तन्वी हेगड़े) के पिता, रोहित के किरदार में नजर आए। एक ऐसे पिता के तौर पर जो अपनी बेटी की परवरिश के साथ-साथ जादुई रोमांच का भी सामना कर रहा था। उनकी इस अदाकारी ने उन्हें देश भर के घरों में एक जाना-पहचाना और बेहद पसंदीदा चेहरा बना दिया।

आखिरी बार इस सीरीज में आए थे नजर

विवेक मुशरान नेटफ्लिक्स की 'माई' सीरीज में नजर आए थे। 'माई' में विवेक के साथ साक्षी तंवर ने अहम किरदार निभाया था। इसके अलावा वो सोनीलिव की 'डॉ. अरोड़ा' के अनोखे अंदाज और जबरदस्त मनोरंजक कोर्टरूम कॉमेडी 'मामला लीगल है' तक, विवेक ने अपनी एक्टिंग की शानदार रेंज दिखाई है। उन्हें आखिरी बार 2025 की एविएशन कॉमेडी सीरीज 'ज्यादा मत उड़' की बड़ी स्टार कास्ट के साथ देखा गया था। इस शो में वे सतीश खुराना का किरदार निभा रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।