विवेक अग्निहोत्री ने धुरंधर 2 की तारीफ में लिखा लंबा पोस्ट, जानें ट्रोल क्यों कहने लगे डबल ढोलकी

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

विवेक अग्निहोत्री ने धुरंधर 2 देखने के बाद लंबा पोस्ट लिखा है। उन्होंने आदित्य धरर को इंडस्ट्री के खिलाफ चेताया भी है। कई लोग उन्हें इस पोस्ट पर ट्रोल कर रहे हैं। जानें क्या है ट्रोलिंग की वजह।

विवेक अग्निहोत्री ने धुरंधर 2 की तारीफ में लिखा लंबा पोस्ट, जानें ट्रोल क्यों कहने लगे डबल ढोलकी

धुरंधर 2 की तारीफ में इंडस्ट्री के लोग लंबे-चौड़े पोस्ट लिख रहे हैं। इस बीच द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री फिल्म पर ट्वीट करके ट्रोल हो रहे हैं। विवेक ने मूवी की तारीफ की है और बताया है कि उन्हें किसका काम सबसे ज्यादा पसंद आया। उन्होंने आदित्य धर को चेतावनी भी दी है कि ये इकोसिस्टम जितना आकर्षक लगता है उतना ही कई बार जालिम हो सकता है।

विवेक बोले, शब्द नहीं हैं

विवेक लिखते हैं, मैं कैलिफोर्निया के गांव वाले इलाके में था और वहां से खास तौर पर धुरंधर देखने के लिए लॉस एंजिल्स आया। शाबाश। ब्रावो। एक बार फिर कमाल कर दिया, @AdityaDharFilms। सच कहूं तो मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं... मैं जो भी कहूंगा वो शायद उस फिल्म के सामने शोर जैसा लगेगा जो खुद में ही एक मिसाल है। इससे बेहतर है कि मैं आपको फोन ही कर लूं।

दो लोगों का खास जिक्र

फिल्म में हर किसी ने बेहतरीन काम किया है। लेकिन मैं खास तौर पर उन दो काबिल लोगों का जिक्र करना चाहता हूं जिनकी उतनी चर्चा नहीं होती लेकिन जिन्होंने इस फिल्म को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है

विकास नौलखा की वर्ल्ड-क्लास सिनेमैटोग्राफी और

संजय जोहरी का का जबरदस्त प्रोडक्शन डिजाइन।

सिनेमा में कैमरा और प्रोडक्शन डिजाइन एक-दूसरे के पूरक होते हैं। जब तक ये दोनों पूरी तरह तालमेल में न हों, कोई फिल्म मास्टरपीस नहीं बन सकती।

धुरंधर में हमें वही तालमेल देखने को मिलता है। विकास और सैनी जोहरी दोनों ने ही क्रांतिकारी काम किया है... ऐसा काम जो लंबे समय तक एक मिसाल बना रहेगा। आप दोनों को मेरा दिल से शुक्रिया और सलाम।

आदित्य धर को दी सलाह

और आदित्य अपने तजुर्बे से एक बिन मांगी सलाह: आप बहुत काबिल हैं और आपको अपना रास्ता पता है। बस इस इंडस्ट्री (इकोसिस्टम) से थोड़ा संभल कर रहना, यह जितनी लुभावनी है उतनी ही बेरहम भी हो सकती है। और #TeamDhurandhar के बाकी सभी साथियों, आप सब ने झंडे गाड़ दिए हैं।

लोगों ने इस वजह से किया ट्रोल

विवेक के इस पोस्ट पर लोग उन्हें याद दिला रहे हैं कि वह ध्रुव राठी के वीडियो को लाइक कर चुके हैं। इसमें मूवी को प्रोपागैंडा बताया गया था। एक ने लिखा है, 'लेकिन सर आप ध्रुव राठी का वो वीडियो लाइक कर चुके हैं इसमें उसने इस फिल्म को प्रोपागैंडा फिल्म बताया था। डबल ढोलकी।' एक और ने लिखा है, 'ध्रुव राठी का वीडियो खुद ने लाइक किया और कह रहे हो कि इकोसिस्टम से सावधान रहो?' एक और ने लिखा है, प्रोपागैंडा वाली रील क्यों लाइक की, इतना लेट पोस्ट क्यों, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर फिल्म के अनाउंसमेंट को अटेंशन नहीं मिला?

बना रहे ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म

बता दें कि विवेक अग्निहोत्री टी-सीरीज के साथ ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म अनाउंस कर चुके हैं। विवेक ने बताया था कि इस फिल्म के लिए ग्राउंड लेवल रिसर्च की है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।