3 दिन में कमाए 58.1 करोड़! साउथ की इस फिल्म के आगे पस्त हुईं 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के साथ 14 अगस्त को साउथ के इस सुपरस्टार की फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी।

Vishwanath and Sons, Batwara 1947, Awarapan 2
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' को साउथ की इस फिल्म ने दी मात

Vishwanath and Sons Box Office Collection Day 3: 14 अगस्त को बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका दिया। एक तरफ सनी देओल की 'बंटवारा 1947' रिलीज हुई। वहीं, दूसरी तरफ इमरान हाशमी की 'आवारापन 2'। इन दोनों ही फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा युद्ध जारी है। लेकिन इनके शोर के बीच साउथ साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धावा बोल दिया। सूर्या की फिल्म रिलीज के साथ ही इमरान और सनी देओल की फिल्मों को तगड़ा टक्कर दे रही है। ऐसे में अब 'विश्वनाथ एंड सन्स' के तीसरे दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो बेहद शानदार है। तो चलिए देखते हैं बॉक्स ऑफिस की रेस में विश्वनाथ एंड सन्स ने किसको पछाड़ा?

तीसरे दिन क्या रहा 'विश्वनाथ एंड सन्स' का कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार सूर्या स्टारर 'विश्वनाथ एंड सन्स' 14 अगस्त को ही थिएटर्स में रिलीज हुई। इस फिल्म में ओपनिंग डे से ही शानदार कमाई की है। 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने पहले दिन 15.35 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। फिल्म ने दूसरे दिन 22.25 करोड़ रुपये। ऐसे में अब इसके संडे के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने तीसरे दिन 20.55 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ऐसे में 'विश्वनाथ एंड सन्स' का अबतक का कलेक्शन भारत में 58.15 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें 'विश्वनाथ एंड सन्स' का कलेक्शन

डे 115.35 करोड़ रुपये
डे 222.25 करोड़ रुपये
डे 320.55 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन58.15 करोड़ रुपये

किस भाषा में की ज्यादा कमाई

सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' दो भाषाओं तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई है। खबर लिखने तक 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने तमिल भाषा में 34.45 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 23.70 करोड़ रुपये कमाए।

'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' किससे आगे निकले सूर्या

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' तीन दिनों में कुल 26.50 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है। वहीं, इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में 81.75 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है। ऐसे में सूर्या ने सनी देओल को तगड़ी टक्कर दी है।

'विश्वनाथ एंड सन्स' के बारे में

'विश्वनाथ एंड सन्स' को वेंकी अटुलरी ने डायरेक्ट की है। इस फिल्म की कहानी संजय विश्वनाथ यानी सूर्या के इर्द-गिर्द घूमती है। सूर्या मूवी में के कॉम्पिटिटिव पिस्टल शूटर का किरदार निभा रहे है, जिसने पेरिस 2024 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है। कहानी में एक बड़ा मोड़ तब आता है जब संजय के इकलौते बच्चे, अभय को एक गंभीर बीमारी हो जाती है। इसके कारण संजय को कई भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और साथ ही उन्हें बच्चे की सरोगेट मदर, मैडी से भी दोबारा मिलना पड़ता है। मूवी में सूर्या और ममिता बैजू के साथ, राधिका सरथकुमार, रवीना टंडन, भवानी श्री, काली वेंकट और अनारकली मारीकर मुख्य भूमिका में शामिल हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' को साउथ की इस फिल्म ने दी मात!