कहां हैं नेहा बोरा, उनकी लोकेशन... विशाल ददलानी ने दिल्ली पुलिस से पूछा सवाल

लाइव हिन्दुस्तान
share

नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। उनके हिरासत में लिए जाने के घंटों बाद अब विशाल ददलानी ने पोस्ट कर बताया है कि वह गायब हैं।

vishal dadlani and neha bora
विशाल ददलानी बोले नेहा बोरा गायब हैं

शुक्रवार को हाथों में तिरंगा लेकर और 'जय हिंद' के नारे लगाते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के सैकड़ों समर्थकों और छात्र संगठनों के सदस्यों ने शुक्रवार शाम मध्य दिल्ली में कई स्थानों पर प्रदर्शन किए।

अभिजीत दीपके और नेहा को लिआ हिरासत में

इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उनके साथ ही वामपंथी छात्र संगठन AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। अब इस पर विशाल ददलानी का रिएक्शन आया है। विशाल ने दावा किया है कि नेहा गायब हैं।

विशाल बोले नेहा गायब हैं

विशाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है, ‘नेहा को एक प्राइवेट कार में लेकर गए किसी अनजान लोकेशन में। ये काफी पहले हुआ और वह अब भी मिसिंग हैं। आप सब लोगों को अब आंख और कान बनना पड़ेगा। आप सबको उन्हें ढूंढना पड़ेगा। उनकी लोकेशन ढूंढनी होगी। दिल्ली पुलिस आपको बताना पड़ेगा कि वह कहां है। अमित शाह क्या यही है दिल्ली का लॉ?’

इस पोस्ट को शेयर कर विशाल ने लिखा, 'कृपया दुनिया का ध्यान इस बात की ओर करें कि एक युवा नेता-एक ऐसी युवती जो इस समय भारत के लगभग सभी प्रगतिशील युवाओं का प्रतिनिधित्व करती है-उसे सरेआम 'गायब' कर दिया गया है।'

कॉकरोच जनता पार्टी का आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है और संगठन का उनसे संपर्क टूट गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लेने के बाद दीपके को जाफरपुर कलां थाने ले जाया गया।

आइसा के पूर्व अध्यक्ष एन साई बालाजी ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस कृपया जवाब दे कि नेहा बोरा को सादे कपड़ों में आए लोगों ने बस में अकेले हिरासत में क्यों लिया? उनके आखिरी ठिकाने से पता चलता है कि उन्हें मंगोलपुरी स्थित मादक पदार्थ रोधी कार्यबल प्रकोष्ठ ले जाया गया था। फिर थाना यह क्यों कह रहा है कि वह वहां नहीं हैं?’

बता दें कि छात्रों और आइसा व एसएफआई के सदस्यों ने मंडी हाउस में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को वापस लेने और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित अधिनियम को वापस लेने की मांग की।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडकहां हैं नेहा बोरा, उनकी लोकेशन... विशाल ददलानी ने दिल्ली पुलिस से पूछा सवाल