'कभी ऐसी कायरता देखी है...', सोनम वांगचुक पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़के विशाल ददलानी, देशवासियों से की ये अपील
पूरे देश सोनम के सपोर्ट में हैं और अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है। यही नहीं सरकार के रवैये को लेकर भी लोगों में काफी आक्रोश भरा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई है। पुलिस द्वारा वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। पूरे देश में इस वक्त सोनम वांगचुक को लेकर चर्चा हो रही है। पूरे देश सोनम के सपोर्ट में हैं और अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है। यही नहीं सरकार के रवैये को लेकर भी लोगों में काफी आक्रोश भरा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई है। पुलिस द्वारा वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है। ऐसे में हर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक हर कोई उनके सपोर्ट में बात कर रहे हैं। ऐसे में वांगचुक के अस्पताल पहुंचने के बाद विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर गुस्सा जाहिर किया है।
मेरे देश वालों कब जागोगे...
विशाल ददलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में विशाल सोनम वांगचुक के सपोर्ट में बात करते और उनकी हर हालत पर दुख जाहिर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सोनम कहते हैं, 'देखी है आपने कभी ऐसी कायरता। सोनम जी को जबरदस्ती उठाकर ले गए हैं। इस देख का ये लोग जो कर रहे हैं। मेरा दिल टूट रहा है। सच में मेरा दिल इससे बुरी तरह टूट रहा है। मेरे देश वालों कब जागोगे अगर अब नहीं जागे तो कब जागोगे। मुझे नहीं पता कि क्या बोलना चाहिए। क्या सोचना चाहिए। मैं सोच रहा हैं कि काश उनकी मदद के लिए मैं वहां होता। भेजा फट रहा है मेरा गुस्से से।'
विशाल से पहले ये सितारे उतरे सोनम के सपोर्ट में
बता दें कि विशाल ददलानी से पहले हाल ही जहां नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, जीनत अमान, स्वरा भास्कर और अनुराग कश्यप, एक्टर शिवांकित सिंह परिहार, कुनिका सदानंद जैसे सेलेब्स ने सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया। उधर, देवोलीना भट्टाचार्जी ने स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर गुस्सा निकाला है, जो हाल ही सोनम वांगचुक को सपोर्ट करने जंतर-मंतर पहुंचे। वहीं, ऋतिक रोशन, जीनत अमान, स्वरा भास्कर, किरन राव, आमिर खान, अनुराग बासु समेत कई कलाकारों इ सोनम वांगचुक की हेल्थ पर अपनी चिंता जताई थी।
सफदरजंग हॉस्पिटल में किया गया भर्ती हैं सोनम वांगचुक
आपको बता दें कि आज सुबह सोनम वांगचुक को जबरन जंतर मंतर से उठाकर दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले को गलत बताया। उन्होंने गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि वो लंबे समय तक अनशन पर बैठे थे। इस तरह का बर्ताव अंग्रेजों ने भी नहीं किया जैसा सोनम वांगचुक के साथ हुआ है।


