ViRosh Wedding: जिस गाने से शुरू हुई थी लव स्टोरी, 'संगीत' में उसी पर थिरकेंगे विजय-रश्मिका
ViRosh Wedding Sangeet Ceremony: विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी से पहले संगीत सेरिमनी में वो खास लम्हा आएगा जब यह कपल फिर एक बार पुराने वक्त को ताजा करेगा, सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि फैंस के लिए भी।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फाइनली शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। झीलों की नगरी उदयपुर में कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। यह जोड़ी 26 फरवरी को एक प्राइवेट सेरिमनी में शादी के बंधन में बंधने वाली है। लेकिन उससे पहले 'संगीत सेरिमनी' को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस को पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा अपनी संगीत सेरिमनी में उसी रोमांटिक गाने पर डांस करने वाले हैं, जिसकी वजह से उनकी जोड़ी को पब्लिक की नजर में एक अलग पहचान मिली थी।
'गीता गोविंदम' के इस गाने पर होगा डांस
जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका और विजय अपनी संगीत समारोह में एक स्पेशल कोरियोग्राफ्ड कपल डांस पेश करेंगे। यह डांस उनकी 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गीता गोविंदम' के सुपरहिट गाने 'इनकेम इनकेम इनकेम कावाले' (Inkem Inkem Inkem Kaavaale) पर होगा। यह वही रोमांटिक ट्रैक है जिसने पर्दे पर विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। अब सालों बाद, यह गाना उनकी रीयल-लाइफ लव स्टोरी के सबसे बड़े सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने वाला है।
फैंस के लिए यूं स्पेशल बना दी अपनी शादी
विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हमेशा ही अपने फैंस को बहुत इम्पॉर्टेंस दी है। इसी बात की मिसाल एक बार फिर देखने को मिल रही है, क्योंकि कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स में हर जगह वही नाम (VIROSH) लिखा नजर आ रहा है, जो फैंस ने ही इस जोड़ी को दिया था। रश्मिका और विजय ने अपनी शादी को आधिकारिक तौर पर 'द वेडिंग ऑफ विरोश' का नाम दिया है। इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘आपने हमें इतना प्यार और एक नाम (VIROSH) दिया। इसलिए आज, हम अपने एक होने को आपके सम्मान में यह नाम समर्पित करते हैं।’
हैदराबाद में होगी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी!
उदयपुर में 26 फरवरी को सात फेरे लेने के बाद, यह कपल हैदराबाद में अपनी नई पारी को सेलिब्रेट करेगा। 4 मार्च को हैदराबाद के लग्जरी होटल 'ताज कृष्णा' में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किए जाने की खबर है। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के नामी सेलिब्रिटीज और राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है, जो नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। बात प्री-वेडिंग फंक्शन्स की करें तो इन्हें काफी 'चिल' और मजेदार बनाया गया है। रिश्तेदारों के लिए एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच और पूल वॉलीबॉल सेशन भी रखा गया।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


