रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा शादी के बाद 21 शहरों में बांटेंगे मिठाईयां, 16 मंदिरों में करेंगे अन्नदान
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी के बाद अब देश के 21 शहरों में मिठाईयां बांट रहे हैं। स्टार कपल ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए शहरों के नाम बताए हैं। साथ ही उन 16 मंदिरों के भी नाम हैं जहां कपल अन्नदान करने वाला है।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी ग्रैंड शादी के बाद पूरे देश में जश्न मानाने वाले हैं। स्टारकपल ने अपनी शादी के बाद देश के कई शहरों में मिठाई बांटने और मंदिरों में अन्नदान करने की बात कही है। रश्मिका और विजय ने शादी के बाद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर कर पूरी जानकारी दी है। कपल ने बताया है कि 1 मार्च को 21शहरों में मिठाईयां बांटीं जाएंगी। विजय और रश्मिका के इस अनोखे अंदाज को फैंस पसंद कर रहे हैं।
देश भर के लोगों के साथ मना रहे हैं शादी का जश्न
जॉइंट स्टेटमेंट शेयर कर रश्मिका और विजय ने लिखा है, इस देश के प्यारे लोग, आप हमेशा हमारी जर्नी और प्यार का हिस्सा रहे हैं। अपमे साथ अपनी शादी का जश्न मनाना खुशी की बात है। भारत में त्योहार कैसे मनाया जाता है? मिठाई और खाने के साथ। इसलिए 1 मार्च को हम देश भर में मिठाइयों से भरे ट्रक भेज रहे हैं, ताकि जीवन के इस खास पल को आप सभी के साथ शेयर कर सकें। इसके अलावा हम देश के कई मंदिरों में अन्नदान करने वाले हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। विजय और रश्मिका।
21 शहरों में भेजी गई मिठाईयां
अगली तस्वीर में उन शहरों की जानकारी है जहां मिठाई भेजी गई है। इस लिस्ट में दिल्ली, हैदराबाद, चंडीगढ़, करीमनगर, महबूबनगर, अहमदाबाद, गाजियाबाद, मुंबई, जयपुर, कोच्चि, कुर्ग, मैसूर, चेन्नई, कोयम्बटूर, पुडुचेरी और बिहार शामिल हैं। पोस्ट में जानकारी दी गई है कि ट्रेन की देरी की वजह से बिहार में सोमवार तक मिठाईयां पहुंच पाएंगी।
इन मंदिरों में करेंगे अन्नदान
अगली तस्वीर में उन मंदिरों की जानकारी दी गई है जहां रश्मिका और विजय अन्नदान करने वाले हैं। कपल ने बताया, उत्तर प्रदेश के वृंदावन का श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर, कर्नाटक के बेंगलुरु का शिवोहम मंदिर, मैसूर का चामुंडेश्वरी मंदिर और कूर्ग का Paadi Igguthappa मंदिर, छत्तीसगढ़ के रायपुर का श्री श्री राधा रस बिहारी जी मंदिर, असम के गुवाहाटी का श्री रुक्मिणी मंदिर, गुजरात के अहमदाबाद का श्री श्री गोविंदा धाम मंदिर इस्कॉन, जयपुर का गोविंद देव जी मंदिर ऐसे 16 मंदिरों में रश्मिका और विजय अन्नदान करने वाले हैं। कपल अपनी शादी इस तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं।
खास थी शादी
बता दें, रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर में ग्रैंड तरीके से अपनी शादी की रस्में पूरी की। दोनों की इस शादी में परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही मेहमान बने थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं। रश्मिका के पोस्ट पर 24 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आए हैं। रश्मिका विजय की शादी की तस्वीरों ने विराट कोहली की तस्वीरों की रीच को पीछे छोड़ दिया है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



