विराट कोहली ने Like की जिस जर्मन इन्फ्लुएंसर की फोटो, वह बोलीं- मैं जब भारत गई थी तब उन्हें…
विराट कोहली शुक्रवार को तब चर्चा में आए जब उन्होंने एक जर्मन इन्फ्लुएंसर की फोटो लाइक की। अब इस पर जर्मन इन्फ्लुएंसर का रिएक्शन आ गया है।

विराट कोहली भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं होते हैं, लेकिन इसके बावजूद शुक्रवार को वह एक ऐसे पोस्ट को लाइक करके चर्चा में आ गए। दरअसल, शुक्रवार सुबह तब हलचल हो गई जब विराट ने लिजलैज नाम की लड़की का पोस्ट लाइक कर दिया। उनका ये लाइक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब लिजलैज ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
पता नहीं चला कब फोटो की लाइक
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए लिजलैज ने कहा, ‘ये काफी क्रैजी थी क्योंकि मैं उठी और मैंने देखा कि मैं न्यूज में हूं। मुझे पता भी नहीं चला कि उन्होंने कब मेरी पिक्चर लाइक की। मुझे न्यूज के जरिए पता चला। कई लोगों ने मुझे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लगे आर्टिकल्स की फोटो शेयर की। मुझे कई मैसेज आए, लोग काफी एक्साइटेड थे।’
लिजलैज बोलीं विराट के लिए बुरा लग रहा है
लिजलैज से फिर पूछा गया कि अब विराट ने उनकी फोटो को अनलाइक कर दिया तो इस पर उन्होंने कहा, ‘मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है। मैं काफी खुश थी कि उन्होंने मेरी फोटो लाइक की, लेकिन फिर अनलाइक कर दी। मुझे उनके लिए काफी बुरा लगा क्योंकि मुझे पता ही नहीं चला कि कब ये इतनी बड़ी स्टोरी बन गई। कैसे लोग नोटिस करते हैं, कैसे न्यूज बनती है। उनकी कोई इन्टेन्शन नहीं रही होगी, लेकिन फिर भी मैं शुक्रगुजार हूं और उनको मेरा पूरा सपोर्ट है।’
कई ऑफर आ रहे हैं
लिजलैज का कहना है कि ऐसे अचानक मिले अटेन्शन से उन्हें कई मौके मिल रहे हैं। वह बोलीं, कई लोग पूछ रहे हैं, लेकिन मैं अपना टाइम ले रही हूं। मुझे म्यूजिक और व्लॉगिंग पसंद है। अगर मुझे इंडिया में मौका मिलता है म्यूजिक में तो मैं जल्द वहां जाऊंगी। काश मैं आईपीएल में वहां होती।
विराट कोहली आए थे पसंद
बता दें कि लिजलैज ने यह भी बताया कि वह पिछले साल भारत आई थीं। इस ट्रिप के दौरान उन्हें क्रिकेट के बारे में जानने को मिला था। मैंने फिर आरसीबी का मैच देखा और उसमें विराट कोहली को। वह काफी अच्छे हैं। यही वजह है कि मैं खुश हूं उन्होंने मेरी फोटो लाइक की।
खैर अभी तक विराट का इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। फैंस भी उनके स्टेटमेंट का इंतजार कर रहे हैं। वैसे एक बार पहले भी विराट तब चर्चा में आए थे जब उनके अकाउंट से अवनीत कौर की फोटो लाइक हो गई थी।
उस वक्त विराट ने फिर खुद क्लीयर किया था कि इंस्टाग्राम एल्गोरिदम की वजह से ऐसा हुआ था। तब इस पर भी काफी चर्चा हुई थी।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


