विराट कोहली मैच से पहले सुनते हैं करण औजला का ये गाना, इस गाने में दिखती है उन्हें अपनी जर्नी
स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने हाल में अपने कभी हार नहीं मानने वाले रवैए और अपने पसंदीदा गाने के बारे में बात की। क्रिकेटर ने बताया कि मैच से पहले वो एक गाना सुनते हैं जो उनके दिल के करीब है और उनकी स्थिति से मिलता जुलता है।

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करना कम ही पसंद करते हैं। लेकिन अब उन्होंने अपने फेवेरेट सॉन्ग के बारे में दुनिया को बताया है। क्रिकेटर ने बताया कि मैच से पहले करण औजला का एक गाना सुनते हैं जो उनकी पर्सनालिटी से मिलता जुलता है। विराट ने ये भी बताया कि ये गाना उन्हें उनके स्ट्रगल और जिंदगी के अनुभवों की याद दिलाता है। इसलिए विराट इस गाने को सुनते हैं और पसंद करते हैं।
विराट कोहली ने बताया अपना फेवरेट सॉंन्ग
विराट कोहली ने One8 ग्लोबल प्रीमियर इवेंट के दौरान पीटीआई से बातचीत की। विराट ने करण औजला के गाने विनिंग स्पीच उनका फेवरेट है। वो कहते हैं, 'आप अपने दिल से गाने लिखते हो। जिस गाने से मैं बहुत जुड़ाव महसूस करता हूं वो है विनिंग स्पीच क्योंकि उस गाने में उस जर्नी को बताया गया है जिससे मैं गुजरा हूं। मैं इस गाने में अपनी जर्नी की भी समानताएं देखता हूं। मैंने अपने पिता को खो दिया था जब मैं बहुत छोटा था, तो ये सॉन्ग मेरे लिए बहुत स्पेशल है। मैं अक्सर मैच खेलने से पहले इस गाने को सुनता हूं।' इस इवेंट में करण औजला ने कई शानदार परफॉरमेंस भी दी। उन्होंने अपने गाने विनिंग स्पीच, वेवी और MF गबरू से समा बदल दिया।
करण औजला ने बनाई शाम
इस इवेंट में करण औजला फेवरेट विनिंग स्पीच गाया और फिर स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को स्टेज पर बुलाया। दोनों को स्टेज पर अपने सामने देख फैंस खुशी से झूम उठे। दिग्गज क्रिकेटर और सिंगर का एक साथ नजर आना फैंस के लिए शानदार था। सोशल मीडिया पर इवेंट के वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये शानदार रात थी। इस खास पल को खास बनाने ने लिए कई क्रिकेटर, म्यूजिक और फैशन की दुनिया से जुड़े लोग शामिल थे। फैशन डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता भी इस इवेंट में शामिल हुई थीं।
इसलिए कभी हार नहीं मानते विराट कोहली
इस इवेंट के दौरान विराट कोहली ने अपने कभी हार नहीं मानने वाले रवैये को लेकर बात की। उन्होंने साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ हुए मैच के का उदाहरण देते हुए कहा, ‘मैं ऐसा ही हूं। मुझे ऐसे हालात पसंद हैं जब लोगों को लगता है कि मैच हाथ से निकल गया है और फिर किसी तरह आप गेम को वापस अपनी तरफ मोड़ लेते हैं। बचपन से ही मैं हालात को इसी नज़रिए से देखता आया हूं और मैंने कभी भी आखिर तक यह नहीं माना कि मैच हार गए हैं या हम जीत नहीं सकते। और कुछ जादुई चीज़ें भी हुई हैं।’
पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की
विराट ने आगे कहा, "मेरे लिए एक घटना जो हमेशा यादगार रहेगी, वह है मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया मैच। बाद में मुझे पता चला कि मैच जीतने की संभावना सिर्फ 3% या उसके आसपास थी। लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं सोचा। 1% भी काफी है। अगर कोई मौका है, तो मौका है। इसलिए, जब तक आप मैच हार नहीं जाते, तब तक खेल खत्म नहीं होता।’
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


