विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा, टेलर स्विफ्ट समेत कई सेलेब्स के फॉलोअर्स हुए कम, जानें क्यों हुआ ऐसा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंस्टाग्राम पर कई लोगों के फॉलोअर्स कम हुए हैं जिसमें ना सिर्फ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सेलेब्स तक शामिल हैं। इसके पीछे की वजह अब सामने आ रही है।

विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा, टेलर स्विफ्ट समेत कई सेलेब्स के फॉलोअर्स हुए कम, जानें क्यों हुआ ऐसा

सेलेब्स के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को लेकर हमेशा चर्चा होती है। हमेशा कम्पैरिजन होता है कि किसके फॉलोअर्स ज्यादा हैं और कौन सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाला सेलेब है। लेकिन फिर रातों रात सेलेब्स के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कम हो गए। दरअसल, इंस्टाग्राम यूजर को अचानक तब हैरानी हुई जब उनके फॉलोअर्स कम हो गए। इतना ही नहीं कई सेलिब्रिटी और क्रिएटर्स के साथ भी ऐसा हुआ। कहा जा रहा है कि ये जो फॉलोअर्ल कम हो रहे हैं वो फेक अकाउंट्स, इनएक्टिव या बॉट अकाउंट्स। हालांकि इस क्लीनअप को लेकर मेटा ने अभी कुछ कन्फर्म स्टेटमेंट नहीं दिया है।

किन सेलेब्स के हुए फॉलोअर्स कम

कई सेलेब्स, इंफ्लुएंसर्स के हजार तो कुछ के मिलियन्स फॉलोअर्स भी कम हुए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा, काइली जेन्नर, सेलेना गोमेज, टेलर स्विफ्ट, बेयॉन्से, जस्टिन बीबर भी शामिल हैं।

लोगों का क्या है रिएक्शन

इस पर लोगों के काफी रिएक्शन आ रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि यह अच्छा हुआ जो हुआ है क्योंकि इससे फेक फॉलोअर्स के साथ आगे बढ़ने वालों को आईना दिखेगा। इस पर अब इंगेजमेंट को लेकर काफी चर्चा होने लगी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली के 2 मिलियन फॉलोअर्स कम हुए हैं। प्रियंका चोपड़ा के 1 मिलियन फॉलोअर्स। टेलर स्विफ्ट के 4 मिलियन फॉलोअर्स और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 6 मिलियन फॉलोअर्स कम हो गए।

अब कितने हैं फॉलोअर्स

विराट के अब 273 मिलियन फॉलोअर्स हैं इंस्टाग्राम पर। वहीं प्रियंका चोपड़ा के 92.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ

प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। अब वह सालों बाद हिंदी सिनेमा में वापसी कर रही हैं फिल्म वाराणसी से। वाराणसी में प्रियंका के साथ महेश बाबू लीड रोल में हैं। वहीं एस एस राजामौली फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

फिल्म को लेकर प्रियंका ने कहा था, ‘फिल्ममेकर का नाम एसएस राजामौली सर है और वह इंडिया के बेस्ट फिल्ममेकर हैं। मैं इसको लेकर काफी एक्साइटेड हूं।’

भारतीय सिनेमा में प्रियंका की वापसी

प्रियंका ने यह भी कहा था, ‘यह कुछ ऐसा है जो मैंने आज तक नहीं किया। उन्होंने जो दुनिया बनाई है वो लार्जर देन लाइफ है। उनके जैसा विजन किसी का नहीं है। मैं भी इसे देखने के लिए एक्साइटेड हूं। मैं भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हूं। मुझे डांस सॉन्ग करना है। अभी तक हालांकि किया नहीं है। लेकिन जो भी होगा मजेदार होगा।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।