किसिंग सीन में बेकाबू होकर कंगना रनौत ने काट लिए थे वीर दास के होंठ, बहने लगा था खून? एक्टर ने बताया सच

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कंगना रनौत इन दिनों अपनी 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक पुराना किस्सा वायरल होने के बाद इंटरनेट पर बवाल मच गया। मूवी में कंगना के साथ एक्टर वीर दास लीड रोल में थे।

किसिंग सीन में बेकाबू होकर कंगना रनौत ने काट लिए थे वीर दास के होंठ, बहने लगा था खून? एक्टर ने बताया सच

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेता से नेता बनीं कंगना ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हिमाचल के मंडी की भाजपा सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक पुराना किस्सा वायरल होने के बाद इंटरनेट पर बवाल मच गया। मूवी में कंगना के साथ एक्टर वीर दास लीड रोल में थे। हाल ही में एक सीनियर जर्नलिस्ट ने दावा किया कि एक किसिंग सीन के दौरान कंगना अपना आपा खा बैठी थीं और उन्होंने वीर दास के होठों पर काट लिया। यही नहीं, एक्टर के होठों से खून निकलने लगा। ऐसे में अब खुद 'रिवॉल्वर रानी' के एक्टर वीर दास सामने आए और इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए सच बताया। आइए जानते हैं वीर दास ने क्या कहा?

कंगना को सेट पर "पूरी तरह से प्रोफेशनल" थीं

47 साल के कॉमेडियन वीर दास ने कंगना को सेट पर "पूरी तरह से प्रोफेशनल" कहा और आरोप को गलत बताया। यह दावा कुछ समय से सोशल मीडिया पर चल रहा था। 2023 में, 40 साल के एक्टर ने एक मजेदार इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ इस अफवाह पर भी बात की थी। सीनियर जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने हाल ही में दावा किया कि शूटिंग के दौरान डायरेक्टर के 'कट' कहने के बाद भी कंगना रनौत नहीं रुकीं। उन्होंने दावा किया कि इससे वीर दास को चोट लग गई।

मनगढ़ंत कहानी है

दरअसल, वीर दास ने इन दावों पर रिएक्ट करते हुए अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "सही, बस इतना साफ है। यह कहानी पूरी तरह से मनगढ़ंत है। कंगना पूरी तरह से प्रोफेशनल थीं और मैं अब भी मानता हूं। वह सच में एक टैलेंटेड आर्टिस्ट थीं। यह उनके बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं। हां, यह सच है कि कुछ साल बाद उन्होंने मेरी स्टैंडअप कॉमेडी की वजह से मुझे आतंकवादी कहा था, लेकिन जहां तक सेट की बात है... वहां हमारे बीच कोई दिक्कत नहीं थी।'

कंगना रनौत वीर दास

कंगना ने पहले इस अफवाह के बारे में क्या कहा था

2023 में, सोशल मीडिया पर ऐसे ही दावे चल रहे थे कि कंगना के एक किस की वजह से वीर दास के होंठों से खून बहने लगा था। उस समय अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जवाब देते हुए, कंगना ने लिखा, "ऋतिक रोशन के बाद, क्या मैंने बेचारे वीर दास की इज्जत लूट ली? यह कब हुआ?" उन्होंने हंसने वाले इमोजी के साथ मैसेज पोस्ट किया।

फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' के बारे में

साईं कबीर के डायरेक्शन में बनी, 'रिवॉल्वर रानी' एक डार्क कॉमेडी-ड्रामा थी। इस मूवी में कंगना ने अलका सिंह का रोल किया था, जो एक पॉलिटिशियन और गैंगस्टर थी। फिल्म में पीयूष मिश्रा, जाकिर हुसैन और पंकज सारस्वत भी अहम रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया, लेकिन कंगना और वीर दास की ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने सबका ध्यान खींचा।

कंगना का वर्कफ्रंट

हाल ही में, कंगना रनौत 'भारत भाग्य विधाता' में दिखाई दीं, जो 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। यह फिल्म 2008 में मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमलों के दौरान कामा अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा दिखाई गई बहादुरी और निस्वार्थता की कहानी बताती है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।