जब इंटीमेट सीन में बेकाबू हुए विनोद खन्ना! 'कट' बोलने के बाद भी करते रहे KISS, गुस्से में एक्ट्रेस ने खुद को कमरे में...
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार विनोद खन्ना हैं। विनोद की साल 1980 में आई फिल्म 'प्रेम धर्म' काफी सुर्खियों में रही थी। इस फिल्म में विनोद के अपोजिट एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थीं।

हम अक्सर फिल्मों में इंटीमेट और बोल्ड सीन्स देखते हैं। कई बार इन सीन को करने में हीरो-हीरोइन के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कई सीन्स ऐसे भी रहे हैं, जिनकी बोल्डनेस की वजह से काफी विवाद भी हुए। यही नहीं, सेंसर बोर्ड को भी कई इंटीमेट सीन्स पर कैंची चलानी पड़ी। आज हम आपको 80s के दशक का ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसमें इंटीमेट सीन के दौरान एक्टर अपने होश खो बैठा था और बाद में एक्ट्रेस को एक बड़ा कदम उठाना पड़ा। चलिए जानते हैं कौन है वो एक्टर और एक्ट्रेस?
ये थी 1980 की वो फिल्म?
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार विनोद खन्ना हैं। विनोद की साल 1980 में आई फिल्म 'प्रेम धर्म' काफी सुर्खियों में रही थी। इस फिल्म में विनोद के अपोजिट एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थीं। इनके अलावा मूवी में अनुपम खेर, परेश रावल जैसे कलाकार अहम किरदार में थे।
फिल्म के KISS सीन में बेकाबू हुए विनोद
फिल्म 'प्रेम धर्म' के एक सीन को लेकर काफी बवाल मचा था। दरअसल, महेश भट्ट की इस फिल्म में विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच एक इंटीमेट सीन शूट किया जा रहा था। ये सीन इंटीमेट होने के साथ ही बेहद इमोशनल भी था। ऐसे में महेश भट्ट ने इस सीन में को और भी ज्यादा रियलिस्टिक बनाने के लिए सेट की सारी लाइट डिम कर दी थी। साथ ही यूनिट को भी दूर जाने के लिए कहा। ऐसे में विनोद ने डिंपल को किस करना शुरू किया। वहीं, सीन पूरा होते ही महेश ने कट बोला लेकिन विनोद ने सुना नहीं और लगातार डिंपल को किस करते रहे। ऐसे में डिंपल को समझ नहीं आया कि आखिर विनोद खन्ना कर क्या रहे हैं। कुछ ही पलों में माहौल और अजीब हो गया। इसे बाद महेश भट्ट जोर-जोर से कट बोलना शुरू किया।
खुद को किया मेकअप रूम में बंद
इस घटना से डिंपल काफी शॉक्ड थीं। उन्हें विनोद खन्ना पर काफी गुस्सा आया। ऐसे में डिंपल सेट से भागकर सीधा मेकअप रूम मे गईं और उन्होंने खुद को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद महेश भट्ट ने डिंपल से माफी मांगी। वहीं, विनोद खन्ना भी अपनी इस हरकत पर शर्मिंदा थे।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


