विनोद खन्ना ने जब खुलेआम कहा था- महिलाओं के मामले में मुझे भी जरूरत होती है...
विनोद खन्ना का एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है जो उस समय काफी चर्चा में रहा था जब उन्होंने कहा था कि महिलाओं को लेकर वह कोई संत नहीं हैं।

दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना अपने समय में ना सिर्फ प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते थे। इसके अलावा उनके पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रहती थीं। इन दिनों उनके बेटे अक्षय खन्ना अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर छाए हुए हैं तो ऐसे में विनोद का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंटीमेसी और सेक्स की जरूरत पर बात करते हैं।
क्या बोले थे विनोद खन्ना
दरअसल, रेड्डिट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विनोद अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए कह रहे हैं, 'खैर मैं बैचलर था और मैं कोई संत नहीं महिलाओं के मामले में। मुझे भी सेक्स की उतनी जरूरत है जितनी बाकी लोगों को है। बिना महिलाओं के हम यहां नहीं हो सकते। तो किसी को मेरे महिलाओं के साथ होने पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए?'
अक्षय नहीं करते पर्सनल लाइफ पर बात
वैसे विनोद जहां काफी बोल्ड रहते थे और खुलकर बोलते थे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में, वहीं अक्षय पर्सनल लाइफ पर बात करना पसंद नहीं करते थे। वैसे अक्षय का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा है जैसे करिश्मा कपूर और तारा शर्मा, लेकिन एक्टर ने खुद कभी इस बारे में नहीं कहा। तारा को लेकर तो उन्होंने हमेशा कहा कि वह उनकी लॉन्ग टाइम फ्रेंड हैं।
विनोद ने जहां 2 शादी की थी, एक बार गीतांजली खन्ना(अक्षय खन्ना की मां) और दूसरी बार उन्होंने कविता खन्ना से शादी की। वहीं अक्षय ने कभी शादी नहीं की।
अक्षय को सिंगल रहना पसंद
उन्होंने कहा था, मैं अपनी लाइफ केयरफ्री जीना चाहता हूं। मुझे जिम्मेदारी पसंद नहीं और बच्चों से ज्यादा कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं होती। आदमी के लिए यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। मैं अकेला खुश हूं बिना जिम्मेदारी के साथ। किसी चीज की चिंता नहीं होती। मुझे सिर्फ अपनी चिंता करनी है और यह शानदार लाइफ है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


