विक्रांत मैसी ने अपने रिटायरमेंट पोस्ट पर कहा- अपनी सारी फिल्में देखी और एहसास हुआ कि…
विक्रांत मैसी ने साल 2024 में रिटायरमेंट का पोस्ट किया था। अब विक्रांत ने बताया कि उस ब्रेक पर उन्होंने क्या किया और क्यों उनके लिए वो जरूरी था।

विक्रांत मैसी ने तब सबको हैरान कर दिया था जब साल 2024 में उन्होंने अपने रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की। सभी यही सोच रहे थे कि आखिर क्यों विक्रांत ने ऐसे अचानक और जल्दी ब्रेक लेने का फैसला किया। अब विक्रांत ने बताया कि क्यों उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया था।
लोगों ने गलत समझा
विक्रांत ने टाइम्स नाउस से बात करते हुए कहा कि आज भी एक्टर्स का ब्रेक लेना लोगों के लिए आम नहीं है इसलिए उनके स्टेटमेंट को गलत समझा गया। विक्रांत ने कहा, 'एक्स(ट्विटर) पर जितने भी लिमिटिड शब्द आपको मिलते हैं, उसमें मैंने सारी इन्फॉर्मेशन भरने की कोशिश की और अब हमें पता है कि सारी इन्फॉर्मेशन पहुंची नहीं। काफी चीजों को गलत समझा गया। मैं सिर्फ ब्रेक लेना चाहता था।'
फिल्म के लिए करते हैं काफी मेहनत
विक्रांत से पूछा गया कि जिस तरह की वह फिल्म कर रहे हैं क्या इससे उन पर कोई प्रेशर होता है तो उन्होंने कहा, 'हम फिल्मों में बहुत इमोशन्स डाल देते हैं। इसमें ये नहीं देखा जाता कि आप कितने घंटे लगा रहे हो, 12 या 14-16 घंटे। हम बतौर आर्टिस्ट या एक्टर्स अपना सब कुछ लगा देते हैं मेंटली, इमोशनली तो इससे आप थक जाते हो और 12वीं फेल के लिए मैं काफी शुक्रगुजार हूं। 12वीं फेल के अलावा मैं साबरमती एक्सप्रेस और सेक्टर 26 के लिए भी शुक्रगुजार हूं क्योंकि साल में 4 फिल्मों की शूटिंग करना काफी मुश्किल था।'
विक्रांत से फिर पूछा गया कि साल में 4 फिल्में करना क्या कमर्शियल सक्सेस है तो विक्रांत ने कहा, 'ये लोगों का आशीर्वाद है। 20 साल पहले हम इस पोजिशन पर नहीं थे कि हम चुन सकें, आपको जाना होता था काम करना होता था, कुछ अचीव करने के लिए लेकिन भगवान की कृपा से अब और कुछ साल पहले जब रिटायरमेंट का टॉपिक आया तो मुझे लगा कि 4 फिल्में साथ में करने की जरूरत नहीं है।'
बेटे के साथ टाइम स्पेंड करना किया मिस
विक्रांत ने बताया कि 7 महीने के ब्रेक में उन्होंने क्या किया। वह बोले, ‘मैंने अपनी सारी फिल्में देखी और एहसास किया कि मुझे अब खुद को अगले लेवल पर ले जाना होगा। कुछ फिल्मों से मुझे अपनी परफॉर्मेंस में कोई डिफ्रेंस नहीं नजर आया। मुझे लगा कि कुछ होमवर्क कर लेते हैं। इसके अलावा अपने बेटे के साथ टाइम स्पेंड किया। मेरे बेटे का जब जन्म हुआ तो उसकी शुरुआत की यादों के तौर पर मेरे पास सिर्फ 2 वीडियोज थीं जो मेरी पत्नी ने मुझे भेजी थीं। मुझे काफी शर्म आई कि क्या फायदा इतनी मेहनत का, इतना अचीव करने का कि मेरा बेटा पापा बोले वो भी मेरी गैरमौजूदगी में। जब उसने चलना शुरू किया मैं वहां नहीं था। मुझे लगा काम होता रहेगा, लेकिन ये सब चीजें वापस नहीं आएंगी।’
प्रोफेशनल लाइफ
विक्रांत की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब ओ रोमियो और मुसाफिर कैफे में नजर आने वाले हैं। मुसाफिर कैफे के जरिए विक्रांत का बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू हो रहा है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



