रामायण में काम नहीं कर रहे हैं विक्रांत मैसी, न्यूज पोर्टल गैरजिम्मेदाराना बता कर डिलीट किया पोस्ट

Feb 08, 2026 03:56 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

विक्रांत मैसी ने हाल में एक न्यूज पोर्टल को गैरजिम्मेदाराना बताया और फिर कुछ ही मिनट में वो स्टोरी डिलीट कर दी। इस पोस्ट में विक्रांत ने पुष्टि की थी कि वो रणबीर कपूर स्टारर रामायण में राघव जुयाल को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं।

रामायण में काम नहीं कर रहे हैं विक्रांत मैसी, न्यूज पोर्टल गैरजिम्मेदाराना बता कर डिलीट किया पोस्ट

नितेश तिवारी की रामायण इस समय की सबसे चर्चित फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान श्री राम के किरदार में दिखाया जाएगा। डांसर से एक्टर बने राघव जुयाल को लेकर खबर थी कि रावण के बेटे मेघनाथ के किरदार में होंगे। हाल में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थी जिसमें ये कहा गया था कि विक्रांत मैसी ने राघव जुयाल को रिप्लेस कर दिया है। लेकिन विक्रांत इस रोल में नहीं दिखेंगे। इसकी पुष्टि एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया अपर की और बाद में वो पोस्ट डिलीट कर दिया।

विक्रांत ने डिलीट किया पोस्ट

विक्रांत ने रामायण में राघव जुयाल को रिप्लेस करने वाली न्यूज़ को शेयर करते पोर्टल को गैरजिम्मेदाराना बताया। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'ओके मैं इस मूवी का हिस्सा कभी नहीं था और ना हूं। ये एक गैरजिम्मेदाराना मीडिया कवरेज है।'। हालांकि, विक्रांत ने कुछ ही मिनटों में इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। उन्होंने ये पोस्ट डिलीट क्यों किया इस बारे में जानकारी नहीं है।

vikrant massey

राघव जुयाल होंगे मेघनाथ?

दरअसल, हाल में एक वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि नितेश तिवारी की रामामायण में राघव जुयाल की एंट्री हुई है। एक्टर इस फिल्म में मेघनाथ का किरदार निभाते दिख सकते हैं। हालांकि, अभी इस बारे में एक्टर या फिल्म से जुड़े किसी ने भी पुष्टि नहीं की है। राघव जुयाल ने पिछले कुछ सालों में एक्टिंग से लोगों को प्रभावित किया है। फिल्म किल में और आर्यन खान की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में उनके काम को पसंद किया गया। अब उन्हें मेघनाथ बने देखना शानदार अनुभव होगा।

दिवाली पर होगा रामायण का धमाका

बता दें, नितेश तिवारी की रामायण पर पिछले कुछ सालों से काम चल रहा है। अब फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर दस्तक दे रहा है। इस फिल्म में रणबीर बने हैं राम और साई पल्लवी को सीता के किरदार में देखा जा सकता है। कई अन्य किरदार भी हैं जो नजर आने वाले हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।