विक्रम भट्ट बोले, ऑब्सेशन की कहानी सुनकर मैं हंसा और सोचा ये तो ‘राज’ है

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आपने बॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'राज' देखी है? इस फिल्म के डायरेक्टर विक्रम भट्ट का कहना है कि हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ की कहानी ‘राज’ जैसी है।

विक्रम भट्ट, ऑब्सेशन

'1920', 'राज', 'हॉन्टेड 3डी' जैसी हॉरर फिल्में डायरेक्ट करने वाले विक्रम भट्ट इस वक्त सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में हॉलीवुड की ट्रेंडिंग हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' पर कमेंट किया है। बता दें, 'ऑब्सेशन' इस वक्त भारत में सिनेमाघरों में लगी हुई है और इसने 'धुरंधर' से भी ज्यादा प्रॉफिट कमाया है।

विक्रम भट्ट ने नहीं देखी हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन'

विक्रम भट्ट ने फर्स्टपोस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैंने 'ऑब्सेशन' नहीं देखी है, लेकिन मेरे एक परिचित ने मुझे इसकी कहानी बताई है। मैंने बैठकर पूरी कहानी सुनी, मैं हंसा और मैंने यही सोचा कि ये तो 'राज' है। हां, 'ऑब्सेशन' में जो लड़की है वो 'राज' की मालिनी ही तो है।' इसके बाद विक्रम भट्ट ने कहा, 'देखिए, मेरा मानना है कि अगर आप अच्छी हॉरर फिल्म बनाओगे तो लोग देखने जरूर आएंगे। 'ऑब्सेशन' बहुत अच्छी फिल्म है।'

'ऑब्सेशन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'ऑब्सेशन' को आईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग मिली है। इस फिल्म को 10 करोड़ रुपये से कम के बजट में बनाया गया था और इसने सिर्फ इंडिया से 75.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें, अमेरिका में ये फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी। वहीं इंडिया में साल 2026 में आई है।

'हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट' के कलेक्शन पर बोले विक्रम

विक्रम भट्ट की फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट' अभी 12 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 10 दिनों में इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 17.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से इस फिल्म ने 20.48 करोड़ रुपये की कमाई की है। जब विक्रम से इस फिल्म के सक्सेस पर सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा, 'मेरे साथ पिछले कुछ समय में बहुत खराब-खराब चीजें हुईं। ऐसा लग रहा है कि भगवान ने इतने सारे दुखों के बाद खुशी दी है।’

हॉरर फिल्मों को सुपरस्टार्स की जरूरत क्यों नहीं होती?

कई हॉरर फिल्मों का निर्देशन करने के बाद, विक्रम भट्ट का मानना ​​है कि इस जॉनर की फिल्में, कमर्शियल फिल्मों से अलग हैं। इस जॉनर की फिल्मों में सुपरस्टार्स की जरूरत नहीं होती है। विक्रम बोले, 'अगर आप हॉरर फिल्मों में हीरो को लेंगे, जिनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है, जैसे अल्लू अर्जुन और राम चरण, तो फिल्म नहीं चलेगी।'

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडविक्रम भट्ट बोले, ऑब्सेशन की कहानी सुनकर मैं हंसा और सोचा ये तो ‘राज’ है