'मेरी फिल्में चलीं, रिलेशनशिप नहीं', सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल को डेट करने पर क्या बोले विक्रम भट्ट?
विक्रम भट्ट बॉलीवुड की दो बड़ हस्तियों को डेट कर चुके हैं। वो सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल को डेट कर चुके हैं। अब हाल ही में विक्रम ने दोनों एक्ट्रेसस को डेट करने को लेकर बात की।

'हॉरर फिल्में बनाने के लिए मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने एक वक्त बॉलीवुड की दो बड़ी हिरोइनों को डेट किया है। इन दो एक्ट्रेस के नाम हैं सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल। हाल ही में विक्रम ने सुष्मिता और अमीषा को डेट करने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्में तो चलीं, लेकिन रिलेशनशिप नहीं। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में जो भी आया, सबने कुछ न कुछ अच्छा ही किया है।
सुष्मिता सेन से कैसे हुई थी मुलाकात?
सुष्मिता सेन और विक्रम भट्ट की मुलाकात एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म दस्तक (1996) के सेट पर हुई थी। उस वक्त विक्रम महेश भट्ट को असिस्ट कर रहे थे। दोनों की डेटिंग लाइफ वहीं से शुरू हुई। हालांकि, कुछ वक्त बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में विक्रम भट्ट ने सुष्मिता सेन की तारीफ की।
सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर कहे जाने पर क्या बोले विक्रम?
कई बार सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर कहा जाता है। इस बारे में बात करते हुए विक्रम भट्ट ने कहा इस अफवाहों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि सुष्मिता सेन को जब वो डेट कर रहे थे, तब उनके पास जहर खाने के भी पैसे नहीं थे।
विक्रम भट्ट ने कहा, “मैं एक स्ट्रगलिंग डायरेक्टर था। मेरे पास जहर खाने के पैसे नहीं थे। कहने को तो मैं आमिर खान को डायरेक्ट कर रहा था (1998 में आई गुलाम) और मिस यूनिवर्स को डेट कर रहा था, लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे। मैं कंगाल था। मुझे याद है, मेरे पास सीडी खरीदने के भी पैसे नहीं होते थे। मैंने अपना जीवन फकीरों जैसा जिया है।”
जीवन में जो भी आया, सबने कुछ न कुछ दिया है
विक्रम भट्ट ने आगे कहा, “मेरे जीवन में जो भी आया, कुछ अच्छा ही किया है। अब जब मैं पीछे देखता हूं, मेरे पास उन लोगों के लिए प्यार है जो मेरी लाइफ में रहे। उन लोगों ने मुझे हमेशा कुछ न कुछ दिया है। मेरे पास से ले जाने के लिए था भी क्या? किसी ने मुझे प्यार दिया, किसी ने अपना समय, और किसी ने जीवन का सबक। लेकिन सबने कुछ न कुछ दिया ही है।”
'मेरे फिल्में चलीं, रिलेशनशिप नहीं'
सुष्मिता सेन के अलावा विक्रम भट्ट ने अमीषा पटेल को भी डेट किया था। साल 2002 से 2007 के बीच अमीषा और विक्रम भट्ट एक दूसरे को डेट कर रहे थे। विक्रम भट्ट ने अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मेरी फिल्में तो चलीं, रिलेशनशिप नहीं। मैंने अपनी फिल्मों में कुछ तो ठीक किया होगा। उदाहरण के तौर पर जब मैं बैरक (2025 में गिरफ्तार हुए थे विक्रम भट्ट) में था, किसी को नहीं पता था आपने पहले क्या किया है। कुछ लोग तो उस वक्त पैदा भी नहीं हुए थे। लेकिन हर किसी को मेरी फिल्में याद थीं। तो मुझे पता है वो जीतता है। आपकी मेहनत जीतती है।"
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


