विजयता पंडित का दावा- ऋषि कपूर-डिंपल कपाड़िया, सनी देओल-अमृता सिंह को रियल लाइफ में था प्यार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विजयता पंडित ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे कई एक्टर्स को रोमांटिक फिल्मों में काम करते हुए एक-दूसरे से प्यार हो जाता था। उन्होंने बताया कि कुमार गौरव और वह भी प्यार में पड़ गए थे।

ऋषि कपूर-डिंपल कपाड़िया, सनी देओल-अमृता

विजयता पंडित जिन्होंने साल 1981 में फिल्म लव स्टोरी से डेब्यू किया था, उन्होंने अब रियल लाइफ रोमांस को लेकर बात की। इस फिल्म में विजयता के साथ कुमार गौरव थे और दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया था। गौरव के पिता दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन फिर भी एक्टर विजयता के साथ शादी करने को तैयार थे। हालांकि गौरव की सगाई राज कपूर की बेटी रीमा से हो गई थी। अब विजयता ने बताया कि कैसे रोमांटिक फिल्मों की शूटिंग के दौरान एक्टर्स को एक-दूसरे से प्यार हो जाता था जैसे ऋषि कपूर-डिंपल कपाड़िया और सनी देओल-अमृता सिंह।

ऋषि-डिंपल, सनी-अमृता को लेकर बोले

उन्होंने बताया कि कैसे वह और कुमार गौरव फिल्म लव स्टोरी की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के क्लोज आ गए थे। उन्होंने कहा कि बंटी(कुमार गौरव) पहले लड़के थे जिन्हें उन्होंने गले लगाया था। 

विजयता ने कहा, ‘कोई भी लव स्टोरी आप देखो चाहे ऋषि कपूर-डिंपल कपाड़िया हो गए बॉबी फिल्म से, बेताब से सनी देओल-अमृता सिंह, रॉकी से संजय दत्त और टीना मुनीम। इन सारे एक्टर्स को रियल लाइफ में प्यार हो गया था। ऐसी फिल्मों के साथ आप रोमांस फील करते हैं।’

विजयता के लिए पिता के खिलाफ गए थे गौरव

विजयता ने आगे कहा, 'कुमार मुझे बहुत प्यार करते थे। वह मुझे फॉलो करते थे। मेरा हाथ पकड़ते और डांस करते। वह काफी चार्मिंग थे। लेकिन उनके पिता और प्रोड्यूसर राजेंद्र कुमार काफी गुस्सा थे इस रिश्ते से। वह शराब पीकर बंटी से बोलते कि वह उनके प्रिंस हैं और उन्हें किसी प्रिंसेस से ही शादी करनी होगी। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के लिए ऐसी लड़की लेकर आएंगे जो किसी बड़े खानदान से होगी। जब मैं यह सुनती थी तो मैं डर जाती थी, लेकिन बंटी साफ बोलते कि वह मुझसे प्यार करते हैं। वे ड्रिंक करके लड़ते। मैं कोशिश करती थी कि इस सिचुएशन से दूर रहूं।'

गौरव ने दिया धोखा

हालांकि राजेंद्र के रिश्ते को हां ना कहने पर फिर गौरव ने रीमा कपूर से सगाई कर ली। लेकिन सगाई के बाद भी वह विजयता से मिलने जाते और कहते कि वह उनसे शादी करेंगे। चीजें तब बदल गईं जब विजयता को पता चला कि कुमार गौरव का नम्रता दत्त के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद कुमार की रीमा से भी सगाई टूट गई। विजयता का कहना है कि उनका हालांकि दोनों के ब्रेकअप से कोई लेना-देना नहीं है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडविजयता पंडित का दावा- ऋषि-डिंपल, सनी-अमृता को रियल लाइफ में था प्यार