Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडVijay Varma Talks About Darlings say Alia Bhatt Special Screening Puked feared about career everybody will hate him
डार्लिंग्स का फर्स्ट हाफ देख विजय को हो गई थी उल्टी, बोले- डर था कि...

डार्लिंग्स का फर्स्ट हाफ देख विजय को हो गई थी उल्टी, बोले- डर था कि...

संक्षेप:

साल 2022 में विजय वर्मा और आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स आई थी। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। अब विजय वर्मा ने फिल्म की स्क्रीनिंग से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का फर्स्ट हाफ देख उन्हें उल्टी हो गई थी।

Nov 20, 2025 07:06 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

विजय वर्मा और आलिया भट्ट की साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म डार्लिंग्स को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में विजय वर्मा का किरदार एक ऐसे व्यक्ति का था जो अपनी पत्नी को मारता-पीटता और उसे सताता था। अब विजय वर्मा ने फिल्म की स्क्रीनिंग से जुड़ा किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि आलिया भट्ट ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, वो भी उस स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। फिल्म का फर्स्ट हाफ देख उन्हें उल्टी हो गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डार्लिंग का फर्स्ट हाफ देख विजय को हो गई थी उल्टी

जूम से खास बातचीत में विजय वर्मा ने कहा कि आलिया भट्ट ने सोहो हाउस में डार्लिंग्स की एक छोटी स्क्रीनिंग रखी थी। उन्होंने कहा, “पूरी कैंपेन ने फिल्म को डार्क कॉमेडी के तौर पर प्रमोट किया था। लेकिन फर्स्ट हाफ देखकर, मैं बाहर आया, बाथरूम गया और उल्टी की। मुझे बेचैनी हो रही थी। मैं सोच रहा था, कॉमेडी कहां है? मैं स्क्रीन पर बहुत बुरा लग रहा था। मुझे पता था कि आगे क्या होने वाला है, लेकिन जिस तरह से वो शूट किया गया था ऐसा लग रहा था कि जब-जब मेरा किरदार घर आता है, दर्शक लड़की के लिए डरे हुए होते हैं। मुझे सच में लगा, मुझे अपने करियर को लेकर डर सता रहा था। इसके बाद लोग मुझसे नफरत करेंगे।”

विजय ने सुनाया किस्सा

इसी बातचीत के दौरान विजय वर्मा ने कहा कि उन्हें एयरपोर्ट पर एक शख्स मिला था। उस शख्स ने विजय वर्मा से कहा था कि आपको डार्लिंग्स जैसी फिल्में नहीं करनी चाहिए। विजय ने कहा कि मुझे लगता है वो सच में फिल्म से बहुत नाराज थे।

गुस्ताख दिल जल्द होगी रिलीज

विजय के काम की बात करें तो जल्द ही उनकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म गुस्ताख दिल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विजय के साथ फातिमा सना शेख नजर आएंगी। फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।