विजय ने कास्टिंग काउच के आरोपों को बताया 'घटिया', बोले- कुछ पलों का फेम मिला है…

Jul 31, 2025 05:58 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

विजय सेतुपति पर एक्स यूजर ने विजय सेतुपति पर कास्टिंग काउच जैसा गंभीर आरोप लगाया था। अब विजय ने इन आरोपों को गलत बताया है और कहा है कि उन्हें इस मामले में शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे आरोपों से फरक नहीं पड़ता है। 

विजय ने कास्टिंग काउच के आरोपों को बताया 'घटिया', बोले- कुछ पलों का फेम मिला है…

साउथ एक्टर विजय सेतुपति पर हाल ही में एक एक्स यूजर ने कास्टिंग काउच का गंभीर आरोप लगाया था। उस यूजर के ट्वीट के बाद हर कोई हैरान था। अब इन आरोपों पर महाराजा एक्टर ने रिएक्ट किया है। उन्होंने इन आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह का घटिया आरोप मुझे दुखी नहीं कर सकता है। मेरे परिवार और करीबी दोस्त दुखी हैं, लेकिन मैं उन्हें कहूंगा कि इसे जाने दें।

कास्टिंग काउच के आरोप पर क्या बोले विजय

डेक्कन क्रॉनिकल के साथ खास बातचीत में विजय सेतुपति ने इन आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने साइबर क्राइम सेल के साथ इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने कहा, "कोई भी जो मुझे थोड़ा भी जानता है इस चीज पर हंसेगा। मुझे भी मेरे बारे में पता है। इस तरह का घटिया आरोप मुझे दुखी नहीं कर सकता है। मेरे परिवार के लोग और करीबी दोस्त इस चीज से दुखी हैं, लेकिन मैंने कहा कि इसे जाने दें। ये महिला (जिसने आरोप लगाया) ऐसा इसलिए कर रही है ताकि इसे नोटिस किया जाए। उन्हें कुछ पलों का फेम मिला है, उसे मजा करने दीजिए।"

उन्होंने आगे कहा, "हमने साइबरक्राइम में शिकायत दर्ज करा दी है। सात सालों से मैं हर तरह की कानाफूसी वाली अभियानों का सामना कर रहा हूं। इस तरह की निशानेबाजी से मुझे अब तक कोई असर नहीं पड़ा है। कभी पड़ेगा भी नहीं है।

क्या है पूरा मामला

बता दें, राम्या मोहन नाम की एक महिला ने अपने पोस्ट में तमिल फिल्म इंडस्ट्री और विजय सेतुपति को लेकर गंभीर आरोप लगाए।राम्या ने लिखा विजय ने सालों तक उनकी जान-पहचान की एक लड़की का सालों तक फायदा उठाया। राम्या ने लिखा- "वह सालों तक उसका इस्तेमाल करता रहा, और सोशल मीडिया पर संत बनता फिरता है। ये सिर्फ एक लड़की की कहानी नहीं है, कई हैं। मीडिया इन लोगों को ऐसे पूजता है जैसे ये कोई संत हों। ड्रग्स और सेक्स का ये नेक्सस एक सच्चाई है, मजाक नहीं है।" हालांकि, अब इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।