'जन नायकन' के लीक के बाद विजय की फिल्म में किए बदलाव, प्रोड्यूसर बोले- दर्शक देखेंगे नई फिल्म

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विजय की फिल्म जन नायकन के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह विजय की लास्ट फिल्म है। मुख्यमंत्री बनने से पहले उन्होंने अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया है।

विजय की फिल्म जन नायकन

विजय प्रधानमंत्री बनने से आखिरी फिल्म जन नायकन की शूटिंग कर चुके थे। यह उनकी आखिरी फिल्म थी। CBFC के साथ हुए लंबे विवाद के बाद एच विनोथ की फिल्म जन नायकन 23 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है। थलपति विजय स्टारर यह फिल्म कुछ महीने पहले ऑनलाइन लीक भी हो गई थी। इसके बाद कुछ लोगों को अरेस्ट किया गया। केवीएन प्रोडक्शंस के प्रोड्यूसर के वेंकट नारायण का कहना है कि बदलावों के बाद अब दर्शक नई फिल्म थिएटर में देखेंगे जो कि काफी एक्साइटेड होने वाला है।

फिल्म में कई सारे बदलाव किए गए हैं

एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में वेंकट से जब विजय का छोटा नाम करके टीवीके करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि मुझे पता नहीं कि इस समय मैं क्या बता सकता हूं और क्या नहीं, लेकिन मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि फिल्म में कई सारे बदलाव किए गए हैं और काफी चीजें जोड़ी गई हैं।

कोई स्पॉइलर्स नहीं देना चाहता

उन्होंने कहा, 'ऑडियंस को जो देखने को मिलेगा थिएटर में वह बिल्कुल अलग होगा। उसमें कई नए गाने होंगे, कुछ में पूरा बदलाव किया गया है।' उन्होंने फिल्म को लेकर आए कई चैलेंजेस को लेकर कहा कि हां, इस साल की शुरुआत से कई चुनौतियां आई हैं और उसके बाद हम यहां तक पहुंचे हैं। मैं आपको कोई स्पॉइलर्स नहीं देना चाहता हूं।

फिल्म को सर्टिफिकेट मिलने में हुई देरी

उन्होंने यह बताया कि विजय की अन्य फिल्मों की तरह ये भी सोशल इश्यूज के आसपास ही होगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की स्टोरी मजबूत और दिलचस्प है जो हर उम्र के ऑडियंस को जोड़ेगी। एच विनोथ की यह फिल्म अनिल रविपुडी की तेलुगु फिल्म भगवंत केसरी का अडैप्टेशन है। इसमें विजय, ममिता बैजू, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। पहले फिल्म इस साल जनवरी महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन आखिरी मौके पर फिल्म को मिलने वाले सर्टिफिकेट को लेकर देरी हो गई।

ए सर्टिफिकेट मिला है

इसके बाद मामला कोर्ट तक चला गया। फिल्म में कई कट्स लगाने की मांग की गई। इसमें टीवीके और अंबेडकर का रेफरेंस हटाने के लिए भी कहा गया था। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार फिल्म अब रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे ए सर्टिफिकेट दिया गया है।

फिल्म को एच विनोथ ने डायरेक्ट किया है। यह एक तमिल पॉलिटिशियन एक्शन थ्रिलर फिल्म है और विजय को बतौर एक्टर बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।