विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी से पहले रखा विरोश प्रीमियर लीग, सामने आईं फोटोज

Feb 25, 2026 01:04 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी से पहले दोस्तों और करीबी लोगों के साथ गेम्स प्ले कर रहे हैं जिसकी फोटोज दोनों खुद शेयर कर रहे हैं। 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी से पहले रखा विरोश प्रीमियर लीग, सामने आईं फोटोज

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने फैंस को खुद अनाउंस किया कि विरोश की शादी हो रही है। इस बीच उनकी शादी से पहले प्री वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू भी हो गया है जिसे दोनों साथ में अपने फ्रेंड्स और करीबी लोगों के साथ एंजॉय कर रहे हैं। विजय और रश्मिका खुद भी इस सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर कर रहे हैं।

विजय और रश्मिका ने शेयर की फोटोज

अब विजय ने विरोश प्रीमियर लीग की फोटो शेयर की है जिसमें ग्राउंड में एक छोटा बैट रखा है और उस पर लिखा है विरोश प्रीमियर लीग। H इससे पहले उन्होंने पूल पार्टी की फोटो शेयर की है। इसमें शादी की डेट भी लिखवाई है 26 फरवरी 2026 जो साफ दिख रही है।

वहीं रश्मिका ने भी डेकोरेशन की फोटोज शेयर की हैं और उन्होंने भी ग्राउंड की फोटो शेयर की है।

विजय देवरकोंडा

उदयपुर में है दोनों की रॉयल शादी

वैसे विजय के परिवार वाले और करीबी दोस्त भी उदयपुर पहुंच रहे हैं। वेन्यू और एयरपोर्ट पर काफी टाइट सिक्योरिटी है। इसके साथ ही नो कैमरा पॉलिसी को रखा गया है ताकि शादी के फंक्शन या वेन्यू से कोई भी फोटो लीक ना हो एक्टर्स की।

पिछले कुछ समय से कई सेलेब्स इस पॉलिसि को फॉलो कर रहे हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि उनके प्राइवेट मोमेंट को पब्लिक किया जाए।

नेटफ्लिक्स का ऑफर किया रिजेक्ट

कुछ दिनों पहले यह भी खबर आई थी कि दोनों को नेटफ्लिक्स ने अपना वेन्यू वीडियो को उनके प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने का ऑफर दिया था, लेकिन दोनों ने इस ऑफर को मना कर दिया। यह करोड़ों का ऑफर था, लेकिन दोनों ने इसे रिजेक्ट कर दिया।

वेडिंग अनाउंसमेंट

बता दें कि 22 फरवरी को दोनों ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विरोश की शादी अनाउंस की। उन्होंने लिखा था, हमारे किसी प्लान को बनाने से पहले या हमारा कुछ अपने लिए चुनने से पहले आप पहले से यहां थे। इतने प्यार के साथ आपने यह नाम दिया जिसका नाम है विरोश। तो आज भरे दिल के साथ हम इसे कहेंगे द वेडिंग ऑफ विरोश। थैंक्यू हमें इतना प्यार देने के लिए।

दोनों की प्रोफेशनल लाइफ

रश्मिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म द गर्लफ्रेंड में नजर आई थीं जो तेलुगु फिल्म है। फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद वह कॉकटेल 2 में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में होंगे।

वहीं विजय देवरकोंडा लास्ट फिल्म किंगडम में नजर आए थे जो तेलुगु फिल्म है। अब वह राउडी जनार्दन और राणाबल्ली में नजर आएंगे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।