विजय देवरकोंडा ने सीएम विजय से मुलाकात के बाद तारीफ में कही ये बात, रश्मिका ने खुद को बताया फैन गर्ल

लाइव हिन्दुस्तान
share

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय के साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। विजय ने इस मुलाकात को खास बताया। रश्मिका ने खुद को बताया फैनगर्ल।

vijay deverakonda rashmika mandanna meeting with TN cm vijay
विजय देवरकोंडा ने सीएम विजय से मुलाकात के बाद तारीफ में कही ये बात

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'राणाबाली' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस बीच एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया है। इन तस्वीरों में एक्टर कपल को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के साथ देखा जा सकता है। विजय देवरकोंडा ने इस मुलाकात की 3 तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में मुख्यमंत्री विजय को एक्टर विजय देवरकोंडा को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। कपल ने इस मुलाकात को खास बताया और नए मुख्यमंत्री की तारीफ की है।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने की मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात

एक्टर विजय देवरकोंडा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात के बाद 3 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में मुख्यमंत्री विजय दोनों के गले में हाथ डाले तस्वीर के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में तीनों साथ बैठे बातें कर रहे हैं और तीसरी तस्वीर में मुख्यमंत्री एक्टर को गले लगाते दिख रहे हैं। ये तस्वीरें शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने लिखा, ‘प्यारे थलापति विजय सर के साथ सबसे खूबसूरत समय बिताया। व्यस्त दिन के बाद भी उन्होंने बहुत प्यार से हमारा स्वागत किया और निजी जिंदगी, काम और दुनिया के बारे में बातचीत की।’ विजय ने आगे लिखा, ‘एक मुलाकात और सर हमारे फेवरेट बन गए।’

रश्मिका ने मुख्यमंत्री विजय के लिए कही ये बात

ये तस्वीरें रश्मिका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए खूबसूरत कैप्शन लिखा है, ‘लंबे समय के बाद विजय सर से मिलना था। एक फैन गर्ल से लेकर उनके साथ काम करने का मौका मिलने और आज एक मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी तारीफ करने तक का उनका सफर सच में शानदार रहा है। सर, आपको हमेशा ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।’

विजय ने दी थी मुख्यमंत्री बनने की बधाई

थलापति विजय जब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थे तो एक्टर विजय देवरकोंडा ने खुलकर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई भी दी थी। साल 2018 के एक इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा ने ये माना था कि उन्होंने कभी थलापति विजय की कोई फिल्म पूरी नहीं देखी है, उन्हें उनकी फिल्मों के ट्रेलर पसंद आते हैं।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा पत्नी रश्मिका मंदाना के साथ अपनी अलगी फिल्म राणाबाली में नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हैं। अब इनकी ऑडियंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रही है। ये फिल्म 16 अक्टूबर यानी इसी हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रही है। विजय और रश्मिका के रिश्ते की बात करें तो दोनों ने इसी साल शादी कर फैंस को सरप्राइज कर दिया था। दोनों ने इसी साल फरवरी में उदयपुर जाकर शादी की थी। हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन। शादी के बाद दोनों पहली बार साथ में फिल्म राणाबाली में नजर आने वाले हैं। इससे पहले भी दोनों ने साल 2018 में आई फिल्म गीता गोविंदम, साल 2019 में आई फिल्म डियर कामरेड और अब तीसरी बार स्क्रीन शेयर करेंगे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडविजय देवरकोंडा ने सीएम विजय से मुलाकात के बाद तारीफ में कही ये बात