रश्मिका मंदाना ने पहनी सुर्ख लाल साड़ी, रिसेप्शन पर धोती-कुर्ता पहन छाए विजय देवरकोंडा
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद आज 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन हुआ। रिसेप्शन में रश्मिका लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं, विजय देवरकोंडा धोती पहने नजर आए।

फ26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हुई। उदयपुर में हुई शादी के बाद आज यानी 4 मार्च को हैदराबाद में कपल ने रिसेप्शन पार्टी दी। इस रिसेप्शन में रश्मिका और विजय दोनों ही ट्रेडिशनल आउटफिट्स में नजर आए। सोशल मीडिया पर रश्मिका और विजय के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं। फैंस इन वीडियोज को देखकर काफी उत्साहित हैं। लोग उन्हें कमेंट सेक्शन में बधाई दे रहे हैं।
लाल रंग की साड़ी में नजर आईं रश्मिका मंदाना
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उस वीडियो में रश्मिका सुर्ख लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। रश्मिका ने इस मौके के लिए लाल रंग की सिल्क साड़ी चुनी जिसपर गोल्डन रंग का बॉर्डर था। रश्मिका ने अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी के साथ पूरा किया। उनके हेयरस्टाइल की बात करें तो इस खास मौके पर रश्मिका ने चोटी बनाई और बालों में लाल रंग के फूल लगाए।
ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी हैंडसम दिखे विजय
विजय देवरकोंडा की बात करें तो वो भी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। विजय ने व्हाइट कुर्ता और धोती पहनी। धोती-कुर्ता के साथ विजय अंगवस्त्रम लिए नजर आए। रश्मिका और विजय दोनों एक साथ पैप्स के सामने आए। दोनों ने हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर पैप्स का अभिवादन किया।
रश्मिका और विजय के वीडियो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
फैंस ने रश्मिका और विजय की इस वीडियो पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- इतना सिंपल लुक, ड्रेसिंग ने इम्प्रेस कर दिया। एक दूसरे यूजर ने लिखा- दोनों कितनी खूबसूरती से साउथ इंडियन परंपरा को फॉलो कर रहे हैं। एक ने लिखा- भगवान इनके रिश्ते को हमेशा बनाए रखे। बहुत सारे यूजर्स ने हार्ट इमोजी बनाकर कपल पर प्यार लुटाया है।
लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा और रश्मिका की बात करें तो दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात फिल्म सेट पर ही हुई थी। रश्मिका और विजय ने कभी आधिकारिक तौर पर रिलेशनशिप में होने का ऐलान नहीं किया था, लेकिन दोनों को फैंस ने कई इवेंट्स और वैकेशन्स पर सेम लोकेशन पर स्पॉट किया जिससे फैंस ने ये चर्चा शुरू कर दी थी कि रश्मिका और विजय एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


