विजय ने जना नायकन के प्रोड्यूसर्स को डिस्ट्रिब्यूटर्स के पैसे वापस करने को कहा, रिलीज पर पड़ेगा असर?

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विजय की फिल्म जन नायकन की रिलीज का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं आया है।

विजय ने जना नायकन के प्रोड्यूसर्स को डिस्ट्रिब्यूटर्स के पैसे वापस करने को कहा, रिलीज पर पड़ेगा असर?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन थी जिसकी शूटिंग कबकी पूरी हो चुकी है। लेकिन मूवी अभी तक रिलीज नहीं हुई है। फिल्म पहले इस साल जनवरी में पोंगल पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन 6 महीने बाद भी फिल्म को अब भी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से क्लीयरेंस का इंतजार है। अब विजय ने प्रोडक्शन हाउस को डिस्ट्रिब्यूटर्स को रिफंड देने को कहा है।

डिस्ट्रिब्यूटर्स को पैसे रिफंड करेंगे मेकर्स

विजय ने दरअसल, केवीएन प्रोडक्शन को डिस्ट्रिब्यूटर्स को रिफंड देने के लिए कहा है जो महीनों से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। केवीएन प्रोडक्शन के बिजनेस हेड मोहन सुप्रिथ ने स्क्रीन से बात करते हुए कहा, हम अब भी बात कर रहे हैं और हमने डिसाइड किया है कि फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर्स को पैसे रिफंड कर दें। मुझे लगता है उन्हें ऐसे लटकाना सही नहीं है। हम खुद जबकि रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।

विजय ने लिया यह फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फैसला विजय ने लिया है। बता दें कि अभी तक फिल्म को सीबीएफसी से कुछ क्लीयर नहीं पता चला है।

पहले एडवांस बुकिंग का अमाउंट किया था रिफंड

बता दें कि पहले फिल्म लास्ट मिनट डिले हो गई थी, तब फिल्म को सीबीएफसी में भेजा गया, डिस्ट्रिब्यूटर्स को फिर एडवांस बुकिंग का अमाउंट रिफंड करना पड़ा था। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा था, जन नायकन तमिलनाडु में ही 150-200 करोड़ कमा सकती है।

अमेजॉन प्राइम से अग्रीमेंट भी हुआ टर्मिनेट

बता दें कि इससे पहले यह भी खबर आई थी कि अमेजॉन प्राइम वीडियो ने भी जो डिजिटल राइट्स लिए थे जन नायकन के 120 करोड़ में, उस अग्रीमेंट को भी टर्मिनेट कर दिया है। मेकर्स ने कोर्ट में बताया था कि ओटीटी प्लेटफॉर्म उन्हें धमकी दे रहा है कि वे फिल्म की रिलीज में देरी के लिए उनपर केस कर देंगे।

फिल्म का एचडी प्रिंट हुआ था लीक

वहीं फिल्म का एचडी प्रिंट भी ऑनलाइन लीक हो गया था अप्रैल में और इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर दिया था।

जन नायकन की बात करें तो इस फिल्म को एच विनोत ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, बॉबी देओल और प्रकाश राज हैं।

विजय ने राजनीति में एंट्री लेने से पहले फिल्मी करियर को बाय-बाय बोल दिया था। फैंस को उम्मीद थी कि विजय की आखिरी फिल्म इलेक्शन से पहले रिलीज होगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब फैंस सोशल मीडिया पर बार-बार फिल्म की रिलीज की डिमांड कर रहे हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।