Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडVidyut Jammwal Shock Fans As He Goes Naked While Climbing Tree In Viral Video
बिना कपड़े पहने पेड़ पर चढ़े विद्युत जामवाल वीडियो देख फैंस बोले- ये क्या देख लिया

बिना कपड़े पहने पेड़ पर चढ़े विद्युत जामवाल वीडियो देख फैंस बोले- ये क्या देख लिया

संक्षेप:

विद्युत जामवाल हमेशा अपने सोशल मीडिया पोस्ट से सबको चौंकाते रहते हैं। अब उन्होंने अपना नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बिना कपड़े पहने नजर आ रहे हैं।

Jan 10, 2026 02:47 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

विद्युत जामवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कई बार उनके पोस्ट काफी वायरल भी होते हैं। अब विद्युत ने अपना एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर सब हैरान हो गए हैं। उन्होंने दरअसल, अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पेड़ पर चढ़ते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन जिस वजह से वीडियो वायरल हो रहा है वो है उनके बिना कपड़ों के रहना।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है ऐसा वीडियो में

दरअसल, विद्युत बिना कपड़े पहने पेड़ पर चढ़ते हैं। बैक पर उन्होंने फिर नजर ना लगने वाला इमोजी लगाया है। वहीं इस बीच वह अपने बाकी एक्टिविटीज के भी क्लिप दिखाते हैं जैसे खतरनाक स्टंट्स से लेकर बर्फ के बीच में डूबे हुए भी दिख रहे हैं।

वीडियो शेयर कर विद्युत ने लिखा, कलरिपयट्टू के अभ्यासी के रूप में, मैं साल में एक बार सहज योग की प्रैक्टिस करता हूं। सहज का मतलब है नेचर और इनर अवेयरनेस से गहरा कनेक्शन।

लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो पर रेड्डिट पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं। एक ने लिखा कि लगता है विद्युत टार्जन फिल्म के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं। एक ने लिखा कि लगता है इन्होंने अपनी फिल्म कमांडो के टाइटल को सीरियसली ले लिया है। वहीं एक ने लिखा कि ये उर्वशी रौतेला के मेल वर्जन बनते जा रहे हैं। एक ने लिखा कि ये उनकी मर्जी है, उनकी लाइफ है, हम कोई नहीं होते कमेंट करने वाले।

विद्युत के बारे में बता दें कि वह लास्ट साल 2024 में रिलीज हुई क्रैक फिल्म में नजर आए थे जो साल 2025 में रिलीज हुई थी। अब वह हॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं स्ट्रीट फाइटर के साथ। यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:विद्युत जामवाल ने लगाई केआरके को फटकार, पढ़ाया गीता का पाठ, जानें क्या है मामला?

उन्होंने हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था और फैंस को सपोर्ट देने के लिए थैंक्यू कहा था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।