बॉलीवुड नहीं कर सकता हॉलीवुड की बराबरी, विद्युत जामवाल बोले- सिर्फ पैसा खर्च करके…

लाइव हिन्दुस्तान
share

विद्युत जामवाल जल्द ही स्ट्रीट फाइटर के साथ अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे हैं। इस डेब्यू से पहले उन्होंने कहा कि पैसों का इस्तेमाल करके बॉलीवुड हॉलीवुड से अपनी बराबरी नहीं कर सकता है। 

Vidyut Jammwal
विद्युत जामवाल ने हॉलीवुड से की बॉलीवुड की तुलना

एक्टर विद्युत जामवाल जल्द ही स्ट्रीट फाइटर के साथ अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे हैं। स्ट्रीट फाइटर की रिलीज से पहले विद्युत जामवाल ने हॉलीवुड और बॉलीवुड को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि पैसों का इस्तेमाल करके बॉलीवुड हॉलीवुड की बराबरी नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड काफी अलग है। वो लोग जो करते हैं उस पर काफी ध्यान देते हैं। विद्युत ने कहा कि बॉलीवुड और हॉलीवुड में एक बड़ा फर्क है।

सिर्फ पैसा खर्च करके हॉलीवुड की बराबरी नहीं कर सकता बॉलीवुड

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ खास बातचीत में विद्युत जामवाल ने कहा, “ये (हॉलीवुड) हमारे यहां की चीजों से काफी अलग है। हां, जो पैसा वो खर्च करते हैं वो बहुत ज्यादा होता है, लेकिन सिर्फ पैसा खर्च करने से आप शानदार चीजें नहीं बना सकते हैं। वहां एक अलग तरह की प्लानिंग होती है, प्रोफेशनलिज्म, अनुशासन और कानूनी पहलू देखने को मिलते हैं। वो लोग जो करते हैं उसपर बारीकी से ध्यान देते हैं। ये सबसे बड़ा फर्क है।”

ये भी पढ़ें: विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस, एक्टर को कांपता देख डर गए थे फैंस

विद्युत जामवाल बोले- सोच में बदलाव लाना जरूरी

विद्युत ने कहा, "अगर किसी इंसान को अचानक ज्यादा पैसे मिल जाते हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि वो अचानक तमीज भी सीख जाएगा।" उन्होंने आगे साफ किया कि उनका ये बयान बॉलीवुड पर तंज नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं केवल अपनी इंडस्ट्री के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि और भी लोगों के बारे में बात कर रहा हूं। पैसा सब कुछ नहीं होता है। सोच में बदलाव लाने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: बिना कपड़े पहने पेड़ पर चढ़े विद्युत जामवाल वीडियो देख फैंस बोले- ये क्या देख लिया

भारत में बढ़ गया है एक्शन का स्टैंडर्ड

विद्युत ने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारतीय फिल्मों में एक्शन में सुधार आया है। उन्होंने कहा, “यहां पर एक्शन का स्टैंडर्ड काफी बढ़ गया है। अपनी फिल्मों में अब हमें बेस्ट एक्शन डायरेक्टर्स मिलते हैं। मुझे भारत के बड़े-बड़े लोगों के साथ काम करने का मौका भी मिलता है। लेकिन वहां (हॉलीवुड) बस कानूनी सिस्टम का फर्क है। उनके कानून बहुत कठोर है। इंश्योरेंस कंपनियां इस बात को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं कि एक्टर क्या कर सकता है।”

ये भी पढ़ें: विद्युत जामवाल ने लगाई केआरके को फटकार, पढ़ाया गीता का पाठ, जानें क्या है मामला?

कब रिलीज होगी विद्युत की स्ट्रीट फाइटर?

विद्युत जामवाल की फिल्म स्ट्रीट फाइटर की बात करें तो उनकी ये फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक नई लाइव-एक्शन फिल्म है। फिल्म को किताओ सकुराई ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को 1993 की पृष्ठभूमि में सेट किया गया है, जहां रयू और केन मास्टर्स फिर से एक बड़े मुकाबले में उतरते हैं।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारे में बर्तन धोते दिखे विद्युत जामवाल, IB71 की रिलीज से पहले गोल्डन टेंपल में टेका मत्था

स्ट्रीट फाइटर में नजर आएंगे ये सितारे

इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो फिल्म में नोआ सेंटिनियो (केन मास्टर्स), एंड्रयू कोजी (रयू), कैलिना लियांग (चुन-ली), जो अनोआई (अकुमा), डेविड डास्टमलचियन (एम. बाइसन), कोडी रोड्स (गाइल), एंड्रयू शुल्ज (डैन हिबिकी), एरिक आंद्रे (डॉन सॉवेज), विद्युत जामवाल (धालसिम), ऑरविल पेक (वेगा), ओलिवियर रिच्टर्स (जैंगिफ), हिरोकी गोटो (ई. होंडा), रैना वल्लैंडिंघम (जुली), अलेक्जेंडर वोल्कानोव्स्की (जो), कर्टिस ‘50 सेंट’ जैक्सन (बालरॉग) और जेसन मोमोआ (ब्लांका) नजर आएंगे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडबॉलीवुड नहीं कर सकता हॉलीवुड की बराबरी, विद्युत बोले- सिर्फ पैसा खर्च करके…