द लास्ट टेनेंट में इरफान खान के साथ काम किए दिनों को याद कर इमोशनल हुईं विद्या बालन, बोलीं- अफसोस है कि…
विद्या बालन ने इरफान खान के साथ फिल्म द लास्ट टेनेंट में काम किया था जिसकी शूटिंग उन्होंने 25 साल पहले की थी। अब फिल्म के 25 साल बाद रिलीज होने पर विद्या ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया।

विद्या बालन और दिवंगत एक्टक इरफान खान की फिल्म द लास्ट टेनेंट 25 साल के बाद अब रिलीज हो रही है। विद्या ने हाल ही में फिल्म देखी और वह इमोशनल हो गईं। इतना ही नहीं वह इरफान को याद कर भी अपने इमोशन्स कंट्रोल नहीं कर पाई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फीलिंग्स शेयर की है।
इमोशनल हुईं विद्या
विद्या ने लिखा, ‘मैंने द लास्ट टेनेंट पहली बार देखी जिसकी शूटिंग 25 साल पहले की थी। मैंने इस फिल्म की शूटिंग की थी, लेकिन फिर किसी वजह से यह रिलीज नहीं हुई।’
विद्या को याद आए वो मुश्किल भरे दिन
विद्या ने बताया कि उन्हें अपने उन दिनों की याद आ गई जब वह करियर के सबसे मुश्किल दिनों से गुजर रही थीं। उन्होंने कहा, ‘यह तब कि बात है जब कुछ सही नहीं हो रहा था करियर में। मेरी पहली मलयालम फिल्म चकरम बंद हो गई, इसके बाद मुझे कई फिल्मों में रिप्लेस कर दिया गया था 3 साल तक। उस समय काफी चीजें सही नहीं चल रही थी। मैं वो सब भूल जाना चाहती हूं। मैं अब तक इस बात को दबा देना चाहती थी कि मुझे डायरेक्टर सार्थक गुप्ता का मैसेज आया कि फिल्म यूट्यूब पर रिलीज हो रही है।’
इरफान को याद कर हुईं भावक
विद्या ने फिर बताया कि कैसे वह इरफान के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड थीं। वह बोलीं, ‘मुझे याद है मैंने अपनी बहन को फोन किया था एक्साइटेड होकर सेट से कि मैं इरफान खान के साथ काम कर रही हूं। वह काफी नेचुरल एक्टर थे।’
उन्होंने आगे कहा, ‘इरफान के जाने के बाद से मुझे यह अफसोस रहा है कि कई फिल्में जिनमें हम साथ काम कर रहे थे वो बनी नहीं किसी न किसी वजह से। लेकिन अब कई सालों के बाद मेरे पास द लास्ट टेनेंट हैं। थैंक्यू सार्थक दासगुप्ता...25 साल लगे हमारे सितारों को चमकने में।’
सार्थक दासगुप्ता की डेब्यू फिल्म
द लास्ट टेनेंट की बात करें तो इस फिल्म के जरिए दासगुप्ता ने डेब्यू किया था बतौर डायरेक्टर। उन्होंने इंजीनियरिंग और एमबीए पूरी करने के बाद फिल्ममेकिंग का फैसला किया। उन्होंने म्यूजिक टीचर भी डायरेक्ट की थी और 200 हल्ला हो जिसमें अमोल पालेकर और रिंकु राजगुरु थे।
फिल्म की बात करें तो सार्थक दासगुप्ता ने अपने प्रोडक्शन बैनर द सॉल्ट इंन्क...के तहत इसे बनाया था। फिल्म में अन्नू खंडेलवाल, सौरभ अग्रवाल, सब्य साची, सतीष कालरा और आनंद मिश्रा थे।
विद्या हाल ही में फिल्म राजा शिवाजी में नजर आई थीं। इस फिल्म में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त लीड रोल में थे। रितेश ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया था।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


